पेंशन क्रांति की आंधी को रोकना अब किसी के बस की बात नहीं है: विजय कुमार ‘बन्धु’

पेंशन क्रांति की आंधी को रोकना अब किसी के बस की बात नहीं है: विजय कुमार ‘बन्धु’
Spread the love

देहरादून।पेंशन आंदोलन ने अब एक क्रांति का रूप धारण कर लिया जिसको रोकना अब किसी के बस की बात नहीं है।उक्त बॉत एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय ‘बन्धु’ ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।

पत्रकार वार्ता के माध्यम से उन्होंने कहा 10 मार्च को विधानसभा चुनाव के परिणाम कुछ भी हों, किसी की भी सरकार बने आने वाले समय मे पुरानी पेंशन बहाल करनी ही होगी, क्योंकि पेंशनविहीन शिक्षक कर्मचारी जाग चुका है उसे मालूम हो गया है कि एनपीएस एक शोषणकारी व्यवस्था है। पुरानी पेंशन ही हमारे बुढ़ापे को सुरक्षित करेगी।

उन्होंने बताया कि कल हिमांचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बड़ी संख्या में पेंशनविहीन शिक्षक-कर्मचारी सड़कों पर अपने अधिकार के लिए उतरे। शासन प्रशासन के द्वारा बैरिकेडिंग कर उन्हें रोका गया, उन पर पानी की बौछार की गयी, उन पर लाठी चलाई गई। जिसमें कई महिला कर्मचारियों को चोटें भी आईं। उसके बावजूद भी उनका हौसला हिमांचल सरकार नहीं तोड़ पायी और बार-बार कई बार बैरिकेडिंग तोड़कर अंततः विधानसभा का घेराव किया। परन्तु सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए वार्ता करना भी मुनासिब नहीं समझा, बल्कि रात में बैठे हुए आंदोलनकारियों को प्रताड़ित करने का काम किया। मीडिया को वहां से हटाकर उन्हें जबरन गिरफ्तार भी किया। सरकार के इस तानाशाही रवैये की हम घोर भर्त्सना करते हैं।

विजय बन्धु ने कहा पुरानी पेंशन की यह लड़ाई आज़ादी की दूसरी लड़ाई है और इस पत्रकार वार्ता के माध्यम से हम केंद्र सरकार से यह माँग करते हैं कि पूरे देश मे पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू कर शिक्षक-कर्मचारियों का बुढापा सुरक्षित करने का काम करें।

पत्रकार वार्ता में एनएमओपीएस उत्तराखंड के अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने कहा कल हिमांचल प्रदेश के शिमला में जो कुछ भी हुआ वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण रहा, हम उत्तराखंड की तरफ से घोर निंदा करते है। साथ ही आने वाली नयी सरकार का स्वागत करते हुए उनसे उत्तराखंड के शिक्षक-कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली के आग्रह भी करेंगे

उत्तराखंड एनएमओपीएस के प्रवक्ता सूर्य सिंह पंवार ने कहा पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है, यह हमारे सुरक्षित बुढापे के लिए अत्यंत आवश्यक है। जब तक पेंशन बहाल नहीं हो जाती तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे।

पत्रकार वार्ता में एनएमओपीएस के प्रांतीय महामंत्री इंजीनियर मुकेश रतूड़ी उत्तराखंड मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के प्रांतीय महामंत्री श्री पूर्णानंद नौटियाल, उत्तराखंड कर्मचारी निगम के श्री दिनेश गुसाईं ,राष्ट्रीय महामंत्री वाहन चालक महासंघ के श्री संदीप मौर्य ,मिनिस्टर ऑफ उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष श्री सुनील दत्त कोठारी ,राज्य आंदोलनकारी श्री जगमोहन सिंह नेगी ,एनपीएस के प्रचार प्रसार सचिव श्री हर्षवर्धन मलोकी, उत्तराखंड सचिवालय संघ के महासचिव श्री विमल जोशी ,सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ के श्री प्रमोद कुमार ,श्री मयंक बिष्ट अनुशेखर चमोली, कमलेश जोशी, दिवाकर पंत, डिप्लोमा संघ के प्रांतीय महासचिव श्री अजय बेलवाल ,देवेंद्र कुमार ,ममता आर्य ,अनीता शर्मा ,दीपचंद बुधलाकोटी, राकेश मैहर ,इंजीनियर शांतनु शर्मा ,इंजीनियर जगमोहन सिंह रावत आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles