मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करेगी :जीतमणि पैन्यूली

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करेगी :जीतमणि पैन्यूली
Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड एनएमओपीएस प्रांतीय कार्यालय में प्रांतीय पदाधिकारियों की एक बैठक श्री जीतमणि पैन्यूली की अध्यक्षता में हुई । इसमें उत्तराखंड में भाजपा की नवनिर्वाचित सरकार एवं समस्त विधायकों की शपथ लेने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।
प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा खुशी व्यक्त की गई और श्री पुष्कर सिंह धामी के पुनः मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई।वक्ताओं ने कहा कि धामी के श्रेष्ठ नेतृत्व में उत्तराखंड एक नई दिशा और दशा की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि धामी के मुख्यमंत्री बनने पर कर्मचारियों में खुशी हैं। कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करेगी ऐसी आशा नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है।

बैठक में उत्तराखंड एनएमओपीएस के प्रांतीय महामंत्री श्री मुकेश रतूड़ी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री शांतनु शर्मा जी चेयरमैन संघर्ष समिति श्री जगमोहन सिंह रावत जी, प्रवक्ता श्री सूर्य सिंह पवार जी, प्रचार प्रसार सचिव श्री हर्षवर्धन जमलोकी,जनपद देहरादून की महासचिव श्रीमती हेमलता कजालिया आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles