सीएम धामी ने दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय की वरिष्ठ महिला चिकित्सक का संबद्धीकरण आदेश को निरस्त करने व उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश

सीएम धामी ने  दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय की वरिष्ठ महिला चिकित्सक का संबद्धीकरण आदेश को निरस्त करने व उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश
Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय की वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. निधि उनियाल के अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज संबद्धीकरण एवं उनके साथ हुए दुर्व्यवहार की खबरों का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से संबद्धीकरण आदेश को निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू को मामले की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश भी दिए हैं । मुख्यमंत्री श्री धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव डॉ. संधू ने अपर मुख्य सचिव श्रीमती मनीषा पवार को उपरोक्त प्रकरण की तथ्यात्मक जांच करते हुए अपनी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

देवभूमि खबर

Related articles