HTML tutorial
HTML tutorial

अखिल गढ़वाल सभा ने डाक्टर निधि उनियाल के साथ किये गए बर्ताव को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री से स्वास्थ्य सचिव को हटाने की मांग की

अखिल गढ़वाल सभा ने डाक्टर निधि उनियाल के साथ किये गए बर्ताव को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री से स्वास्थ्य सचिव को हटाने की मांग की
Spread the love

देहरादून। अखिल गढ़वाल सभा देहरादून के पदाधिकारियों ने डॉ निधि उनियाल प्रकरण का संज्ञान लेते हुए, डॉ निधि उनियाल के घर पर उनसे भेंट करी और उनसे विस्तार से उक्त प्रकरण पर बात की।।

सभा के अध्यक्ष श्री रोशन धस्माना एवं महासचिव गजेंद्र भंडारी ने कहा कि बड़ी विडंबना की बात है कि डॉ निधि उनियाल जैसे डॉक्टर्स ने कोरोना काल में दिन रात एक करके जनमानस की मदद की आज उन्हीं देवतुल्य डॉक्टर्स के साथ ऐसा अशोभनीय बर्ताव किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य में जहां स्वास्थ्य की स्थिति पटरी पर लाने के लिए कड़ी मशक्कत की जा रही है वहीं दूसरी तरफ डॉक्टरों के साथ ऐसा व्यवहार से उनके मनोबल पर गहरा असर पड़ रहा है जो इस राज्य के लिए शुभ संकेत नहीं है।

उन्होंने कहा कि डॉ निधि उनियाल के साथ ऐसा बर्ताव करना सरासर गलत है और इसके लिए सभा मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से अनुरोध करती है कि अभिलंब स्वास्थ्य सचिव को हटाया जाए ताकि निष्पक्ष जांच हो सके और स्वास्थ्य सचिव की धर्मपत्नी लिखित रूप से डॉ निधि उनियाल से अपनी दुर्व्यवहार के लिए माफी मांगे.
सभा के उपाध्यक्ष एवं आंदोलनकारी श्रीमती निर्मला बिष्ट कहा कि उत्तराखंड राज्य बनाने में महिलाओं की अग्रणी भूमिका रही है लेकिन आज जिस तरह से डॉ निधि उनियाल से स्वास्थ्य सचिव के घर में बुलाकर उनके साथ बर्ताव किया गया और इसके उपरांत दून मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर सयाना द्वारा डॉ निधि उनियाल को माफी मांगने के लिए मजबूर किया जाना उत्तराखंड की महिलाओं का अपमान है इसके लिए स्वास्थ्य सचिव एवं दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सयाना को भी जनहित में तुरंत हटा दिया जाना चाहिए तभी सरकार की मशां स्पष्ट समझी जाएगी।

इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष श्री रोशन धस्माना उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मला बिष्ट ,महासचिव श्री गजेंद्र भंडारी, सभा के सदस्य श्री महिपाल कंडारी, श्रीमती हेमलता नेगी ,श्री नरेश उनियाल आदि उपस्थित थे।।

देवभूमि खबर

Related articles