राजपुर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं में वांछित गैंगस्टर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

राजपुर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं में वांछित गैंगस्टर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून ।थाना राजपुर पुलिस ने जनपद देहरादून में विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं में वांछित गैंगस्टर एहसान पुत्र इस्लाम नि0 शाहपुर थाना बेहट सहारनपुर उ0प्र0, उम्र 35 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से लगभग 20 लाख रूपये कीमत का चोरी का माल बरामद किया।

जनपद देहरादून के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शिकायतकर्ताओ द्वारा अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर का ताला तोडकर घर से ज्वैलरी चोरी व क्लीनिक से नगदी चोरी होने के सम्बन्ध में एक प्रार्थना पत्र दिया जिस पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। थाना क्षेत्र में हुई उक्त चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए वांछित अभियुक्तों तथा ईनामी अपराधियों की तलाश व गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर प्रभावी कार्यवाही की गई जिसमें दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया था किन्तु 15 अप्रैल 2022 को थाना राजपुर पुलिस द्वारा चोरी के अभियोगों में वांछित चल रहे शातिर चोर एहसान पुत्र इस्लाम नि0 शाहपुर थाना बेहट जनपद सहारनपुर को कस्बा कलसिया थाना बेहट जनपद सहारनपुर उ0प्र0 से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से जनपद देहरादून के विभिन्न थानो में पंजीकृत चोरी के 05 अभियोगो से सम्बन्धित लगभग 20 लाख रु0 का माल बरामद किया गया।

देवभूमि खबर

Related articles