राज्य सहकारी बैंकों में हुए भर्ती घोटाला के लिए सहकारी मंत्री धन सिंह रावत तुरंत इस्तीफा दे

Spread the love

देहरादून।। राज्य सहकारी बैंकों में हुए भर्ती घोटाला के लिए सहकारी मंत्री धन सिंह रावत तुरंत इस्तीफा दे

राज्य सहकारी बैंकों में हुए भर्ती घोटाला के लिए सहकारी मंत्री धन सिंह रावत से उक्रांद ने इस्तीफा की मांग की। उनके पिछले व वर्तमान सरकार में सहकारी मंत्री होते हुए भर्ती घोटाला हुआ, जिसमें लाखों रूपये का लेनदेन हुआ। उक्रांद द्वारा खुलासा किया गया था कि किस किस के खातों में लेनदेन हुआ ।अब खुद एम डी इला उप्रेती व रजिस्ट्रार कोअपरेटिव अलोक पाण्डेय के भर्ती प्रक्रिया को लेकर तनातनी व विरोधाभास बयान आ रहे हैं, कही न कही बड़ा खेल भर्ती में हुआ, जिसमें सत्तारुद्ध दल के सफ़ेदपोश भर्ती घोटाले में सम्मिलित हैं।इन सभी को संरक्षण सहकारी मंत्री धन सिंह रावत का संरक्षण रहा हैं।इसलिए उक्रांद मांग करता हैं कि सहकारी मंत्री धन सिंह रावत अविलम्ब त्याग पत्र दे तथा भर्ती घोटाले की जांच एस0आई0टी0 से करायी जाय।

देवभूमि खबर

Related articles