एनएमओपीएस ने तिलाड़ी शहीद दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि,विभिन्न क्षेत्रों के समाज सेवियों को किया सम्मानित

एनएमओपीएस ने तिलाड़ी शहीद दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि,विभिन्न क्षेत्रों के समाज सेवियों को किया सम्मानित
Spread the love

देहरादून।पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन एनएमओपीएस उत्तराखंड ने तिलाड़ी शहीद दिवस के अवसर पर तिलाड़ी के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे समाज सेवियों को सम्मानित किया गया।

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन एनएमओपीएस उत्तराखंड के आवाहन पर यमुना कॉलोनी में तिलाड़ी शहीद दिवस पर तिलाड़ी के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर यमुना कॉलोनी के एकता भवन में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर सुविख्यात समाजसेवी,राज्य आंदोलनकारी एवं प्रदेश प्रवक्ता भाजपा श्री रविन्द्र जुगरान ,प्रसिद्ध जमुनालाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित श्री धूम सिंह नेगी , बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता श्री विजय सिंह गिरधारी एवं वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ महेश कुडियाल को उनकी बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया ।श्री रविन्द्र जुगरान ,जरधारी एवं नेगी और डाक्टर महेश कुडियाल ने पुरानी पेंशन बहाली का समर्थन करते हुए कहा कि यह एक सामाजिक लड़ाई है और हम पग- पग पर एनएमओपीएस उत्तराखंड को सहयोग देते रहेंगे। कर्मचारियों ने रविन्द्र जुगरान से पुरानी पेंशन बहाली की आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सरकार के संज्ञान में पुरानी पेंशन बहाली का मामला है और सरकार इस पर सकारात्मक रवैया अपनायेगी।

श्री जुगरान ने आश्वस्त किया कि जरूर सरकार कर्मचारियों और की मांग पर गौर करेगी क्योंकि प्रदेश और देश में इस समय सबसे संवेदनशील सरकार है,तो जरूर पुरानी पेंशन बहाली होगी।

श्री धूम सिंह नेगी ने इस एक जनांदोलन बनाने की बात की और मंच के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की मांग सरकार से की।
श्री जरधारी ने वृद्धावस्था में पेंशन जरूरत है तो सरकार से मांग की कि पुरानी पेंशन बहाली जल्द की जाय।

एनएमओपीएस उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतमणि पैन्युली  ने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठित कार्य करने वाले व्यक्ति अब पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के साथ जुड़ रहे हैं। पुरानी पेंशन बहाली हेतु उनका भी समर्थन लगातार एनएमओपीएस उत्तराखंड को मिल रहा है और धीरे धीरे पुरानी पेंशन बहाली का आंदोलन जन आंदोलन का रूप लेता जा रहा है।

वक्ताओं में गुड्डी मटूडा मातृशिशु कल्याण प्रदेश अध्यक्ष समीक्षा शर्मा डोभाल मंडल उपाध्यक्ष इंजीनियरिंग डिप्लोमा संघ,लक्ष्मी कांत चौहान उ रा प्रा शि संघ प्रदेश समन्वयक,सचिवालय संघ उपाध्यक्ष सुनील लखेड़ा,पूर्व महासचिव सचिवालय संघ प्रदीप पप्पनै, राकेश जोशी, राजेन्द्र रतूड़ी,बच्ची सिंह बिष्ट ,एनएमओपीएस जिला अध्यक्ष देहरादून सुनील गुसाईं,रमेश रमोला सिंचाई कर्मचारी संघ पूर्व अध्यक्ष,प्रांतीय महासचिव मुकेश रतूड़ी,कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा , चैयरमेन संघर्ष समिति जगमोहन रावत, नरेंद्र मैठाणी, हर्षवर्धन जमलोकी प्रचार सचिव, पूर्णानंद नौटियाल, शक्ति प्रसाद भट्ट,अरूण पाण्डेय , हरीश चंद्र नौटियाल,एस एस चौहान,आर सी शर्मा,छबील दास सैनी,बी डी बेंजवाल, हेमलता कजालिया, सुभाष देवलियाल, प्रमोद कुमारएवं इस अवसर पर एनएमओपीएस को समर्थन देने वाले समस्त संघों परिसंघों , महासंघों और घटक संघों के अध्यक्ष ,महामंत्री एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

देवभूमि खबर

Related articles