सरोवर नगरी में कोहरे के साथ मूसलाधार बारिश,

Spread the love

रिपोर्ट । ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास देर रात से मूसलाधार बारिश पड़ने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया।मौसम विभाग की सटीक भविष्यवाणी साबित होती जा रही है।यहाँ भी देर रात 3 बजे के लगभग मूसलाधार बारिश लगातार पड़ रही है।चारों और से कोहरा छाया हुआ है । यहाँ तक की सामने कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।घना कोहरा छाने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।अधिकांश लोग आज अपने घरों में ही दुबके हुए हैं।जबकि पर्यटक अपने अपने कमरों में कैद हैं।बारिश के पड़ने से ठंड में इजाफा हो गया है।लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा ले ना शुरू कर दिया है।कोहरा छाया रहने से वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अभी भी बारिश का दौर जारी है। आसमान के साथ साथ पूरे पहाड़ो में आमने सामने कोहरा छाया हुआ है। मूसलाधार बारिश के चलते कई लोगों के घरों में पानी घुस गया। नालियों के बन्द होने से बारिश का पानी सड़कों पर बहकर तलया बन गया।

देवभूमि खबर

Related articles