आईएएस प्रतीक जैन के हरिद्वार सीडीओ बनने पर विभिन्न संगठनों व जिला प्रशासन ने दी भावभीनी विदाई

आईएएस प्रतीक जैन के हरिद्वार सीडीओ बनने पर विभिन्न संगठनों व जिला प्रशासन ने दी भावभीनी विदाई
Spread the love

रिपोर्ट । ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल कलेक्ट्रेट सभागार मेें (आईएएस) संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन का मुख्य विकास अधिकारी के पद पर जनपद हरिद्वार में पदोन्नति के फलस्वरूप स्थानान्तरण होने पर विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों ने भावभीनी में विदाई दी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी व शिवचरण द्विवेदी ने संयुक्त रूप से उन्हें पुष्प गुच्छ देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

श्री जोशी ने कहा कि स्थानान्तरण एक प्रक्रिया है इसके तहत सभी को एक स्थान से दूसरे स्थान जाना ही पड़ता है ।
लेकिन उनके द्वारा किये कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता हैं।
उन्होंने कहा कि प्रतीक एक सरल स्वभाव एवं अपने कार्यों के प्रति लगनशील अधिकारी हैं।
संयुक्त मजिस्ट्रेट ने विदाई समाहरोह के दौरान सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों व व्यापार मण्डल, होटल एसोशिएशन, टैक्सी यूनियन, बोट यूनियन, मीडिया आदि सभी का जो प्रेमभाव एवं सहयोग मिला है।
कूटा ने प्रतीक जैन को शॉल पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेट कर मुबारकबाद दी एवं नैनीताल में उनके कार्यों की सराहना की। कूटा की तरफ से प्रो0 ललित तिवारी ,डॉक्टर विजय कुमार शामिल रहे।

श्री जैन ने कहा आयुक्त कुमाऊँ व जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व मिलने से हमें बहुत कुछ सिखने को मिला है।
उन्होंने कहा कि इन दो वर्षो में मुझे नैनीताल में बहुत चीजें सिखने व देखने को मिली है जिससे कि नैनीताल मेरे दिल में बस गया है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा, कलेक्ट्रेट प्रभारी, उपजिलाधिकारी कोश्याकुटौली राहुल साह, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा, दया किशन पोखरिया, अधिवक्ता, कमल भाकुनी, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष नवीन जोशी , व्यपार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी, राजेश वर्मा, रहीश खान, भारती कैड़ा, समेत गणमान्य जनप्रतिनिधि व कलेेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles