HTML tutorial
HTML tutorial

भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में प्रदेश के 7 जनपदों के दौरे पर रहेंगे करण माहरा :सूरज नेगी

भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में प्रदेश के 7 जनपदों के दौरे पर रहेंगे करण माहरा :सूरज नेगी
Spread the love


पार्टी कार्यकर्ता करेंगे जगह जगह प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत


देहरादून ।उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी द्वारा 9 अगस्त क्रांति दिवस से 15 अगस्त तक भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का आगाज पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा ।जिसमें प्रत्येक जनपद में 75 किलोमीटर की पैदल यात्रा का आगाज किया गया है तथा कांग्रेस पार्टी के गौरवशाली इतिहास को आम जनता के बीच रखा जाएगा।उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि तिरंगा यात्रा में उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा द्वारा राज्य के7 जनपदों में सम्मिलित होकर स्वयं पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए जनता से भी रूबरू होंगे।

श्री नेगी ने बताया पार्टी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा 9 अगस्त को जनपद मुख्यालय से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित सुमेरपुर अरोड़ा घोलतीर नगरासू से होते हुए जनपद चमोली के गोचर वह करणप्रयाग में तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया जाएगा। जिसके उपरांत रात्रि विश्राम बागेश्वर में करेंगे ।10 अगस्त को श्री महारा बागेश्वर में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर रात्रि विश्राम अल्मोड़ा में करेंगे ।11 अगस्त को श्री मारा अल्मोड़ा में आयोजित तिरंगा यात्रा में भाग लेकर रात्रि विश्राम के लिए हल्द्वानी जनपद नैनीताल जिले में पहुंच जाएंगे ।12 अगस्त को उधम सिंह नगर के जसपुर में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर रात्रि विश्राम रुद्रपुर में करेंगे। 13 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष उधम सिंह नगर में आयोजित तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग करते हुए रात्रि विश्राम हरिद्वार पहुंचेंगे ।14 अगस्त को हरिद्वार जनपद में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर रात्रि विश्राम को देहरादून जनपद में पहुंच जाएंगे ।15 अगस्त को देहरादून प्रदेश मुख्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में सम्मिलित होते हुए भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होंगे तथा इसी दिन प्रदेश मुख्यालय में आयोजित भव्य समारोह के साथ भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का समापन भी करेंगे।


श्री नेगी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के दौरे से पार्टी कार्यकर्ता व नेता गण गदगद हैं तथा यात्रा के सफल संचालन के लिए जी तोड़ मेहनत पर लगे हुए हैं ।जिससे इस यात्रा को यादगार वह ऐतिहासिक बनाया जा सके उन्होंने कहा कि यात्रा को लेकर सभी जनपदों के पर्यवेक्षकों और से पर्यवेक्षकों ने अपने अपने संबंधित जनपदों में तमाम यात्रा रूट चार्ट के साथ स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अंतिम तैयारियों को अंजाम दे दिया है। यात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री विजय सारस्वत एवं सभी जनपदों के विधानसभाओं के प्रत्याशी गण पूर्व विधायक गण पूर्व सांसद गण एवं तमाम वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा बढ़-चढ़कर यात्रा में भाग लिया जाएगा।

देवभूमि खबर

Related articles