आगामी 10 सितंबर को एनएमओपीएस का चिंतन शिविर किया जाएगा अयोजित विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारी करेंगे शिरकत: जीतमणि पैन्यूली
देहरादून । प्रांतीय कार्यालय धर्मपुर में प्रांतीय अध्यक्ष श्री जीतमणि पैन्यूली की अध्यक्षता में आयोजित पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की बैठक में आगामी 10 सितंबर 2022 को होने वाले चिंतन शिविर के विषय में विस्तार से चर्चा की गई।बैठक का संचालन प्रांतीय महामंत्री इं मुकेश रतूड़ी द्वारा किया गया।
प्रांतीय अध्यक्ष ने बताया कि चिंतन शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय बंधु सहित विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारी शिरकत करेंगे। इस अवसर पर उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों के पदाधिकारी तथा उत्तराखंड के कर्मचारी संघ, महासंघ तथा परिसंघो के प्रांतीय अध्यक्ष महामंत्री भी उपस्थित रहेंगे। 10 सितंबर को भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का जन्म दिवस है। इस अवसर पर चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठित महानुभव को भी एनएमओपीएस द्वारा सम्मानित किया जाएगा पुरानी पेंशन की इस लड़ाई को आम आदमी से आम जनमानस से जोड़ने के लिए लगातार कार्यक्रम किए जाते रहेंगे बैठक में एनएमओपीएस के समस्त जनपदों में सदस्य अभियान को तेज किया जाएगा एवं समय समय पर उत्तराखंड के सभी जनपदों एवं ब्लाक स्तर पर पुरानी पेंशन पुरानी पेंशन बहाली के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत,प्रांतीय कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा, प्रवक्ता सूर्य सिंह पवार, प्रांतीय मीडिया प्रभारी मनोज अवस्थी जनपद सचिव हेमलता प्रचार प्रसार सचिव हर्षवर्धन,समीक्षा शर्मा डोभाल,हेमलता कजालिया,उर्मिला द्विवेदी, आशीष यादव,कीर्ति भट्ट आदि उपस्थित रहे।

