महिला मोर्चा भाजपा का सशक्त मोर्चा है: आशा नौटियाल

महिला मोर्चा भाजपा का सशक्त मोर्चा है: आशा नौटियाल
Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल पहुँचने पर उत्तराखंड भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार भाजपा मंडल नैनीताल व महिला मोर्चा द्वारा भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया।

इस मौके पर श्रीमती नौटियाल ने कहा महिला मोर्चा भाजपा का सशक्त मोर्चा है ।जिसमें हमें अपनी दायित्व एवं दी गई जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना होगा। उन्होंने कहा महिला हर वर्ग पर कार्य कर रही हैं उनको आगे लाना हमारा दायित्व बनता है। श्रीमती आशा ने कहा आंगनबाड़ी की महिला भी अच्छा कार्य कर रही हैं। महिला मोर्चा अच्छा कार्य करें इसके लिए भी चर्चा की जा रही है।साथ ही प्रदेश भर में अधिक से अधिक महिलाओं को इससे जोड़ना होगा।

इस मौके पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत के समय महिला मोर्चां की सदस्यों के साथ प्रदेश अध्यक्ष भी नृत्य करने से स्वयं को रोक नहीं पाईं। जमकर झोड़े में विधायक सरिता आर्या के साथ जमकर थिरकते हुए नजर आयी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सहित, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, भाजपा प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा, मोहिनी उपाध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष आंनद बिष्ट समेत भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बाईट । आशा नौटियाल भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष।

देवभूमि खबर

Related articles