भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी नैनीताल ने 16 सितंबर को आंगनबाड़ी से लेकर इंटर कालेज तक किया अवकाश घोषित

भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी नैनीताल ने 16 सितंबर को आंगनबाड़ी से लेकर इंटर कालेज तक किया अवकाश घोषित
Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास मूसलाधार बारिश को देखते हुए जिला अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने 16 सितंबर का आँगन बाड़ी से लेकर इंटर कॉलेज की कक्षाओं में अवकाश घोषित कर दिया है।मूसलाधार बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है।इसके दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद के शासकीय, अर्द्धशासकीय , निजी विद्यालयों व आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया। मौसम विभाग ने नैनीताल जनपदों में कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की बात कही है।

नगर पालिका सभासद मनोज जगाती ने भी सोशल मीडिया में जिला अधिकारी से अपील की थी। जिसके चलते मौसम विभाग की जारी चेतावनी को देखते हुये जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने 16 सितम्बर (शुक्रवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे तथा प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल एवं अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयों में उपस्थित रहने के आदेश दिए है।
जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का अनुपालन न करने पर सम्बन्धित विद्यालय/ संस्थान के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

देवभूमि खबर

Related articles