गोष्ठी में पर्यावरण के संरक्षण में सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी वस्तुओं एवं सामान पर्यावरण के लिए बताया हानिकारक
देहरादून। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी के एनएसएस एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु सिंगल यूज प्लास्टिक पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ सुशील कुमार कगड़ियाल ने सिंगल यूज प्लास्टिक द्वारा पर्यावरण पर होने वाले कुप्रभाव पर विस्तार से अपने विचार रखें ।एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ रजनी गुसाईं एवं डॉ विजय प्रकाश सेमवाल ने पर्यावरण के संरक्षण हेतु अपने घरों में सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी वस्तुओं एवं सामान इत्यादि जो पर्यावरण के लिए हानिकारक बताया एवं महाविद्यालय परिसर एवं नई टिहरी को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने पर बल दिया इसके साथ ही अंत में सभी छात्र-छात्राओं एवं समस्त शिक्षकों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी वस्तुओं के प्रयोग से बचने के लिए एक शपथ ली।
उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं शिक्षण पर कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

