मुख्यमंत्री धामी ने अवशेष रू. 100 करोड़ की धनराशि उत्तराखण्ड परिवहन निगम को भुगतान कराने के लिये सीएम योगी का किया आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री धामी ने अवशेष रू. 100 करोड़ की धनराशि उत्तराखण्ड परिवहन निगम को भुगतान कराने के लिये सीएम योगी का किया आभार व्यक्त
Spread the love

 देहरादून ।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परिवहन निगम की परिसम्पत्तियों की अवशेष एक सौ करोड़ की धनराशि उत्तराखण्ड परिवहन निगम को उपलब्ध कराने के लिये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है।

      मुख्यमंत्री ने कहा कि अवशेष धनराशि रू. 100 करोड़ की धनराशि उत्तराखण्ड परिवहन निगम को भुगतान कर दिये जाने से दोनो राज्यों के परिवहन निगम के मध्य आस्तियों के विभाजन की समस्या का समाधान हुआ  है। इससे उत्तराखण्ड  परिवहन निगम को अपनी अवस्थापना सुविधाओं के विकास में मदद मिलेगी।

देवभूमि खबर

Related articles