“एक पेड़ माँ के नाम”: नैनीताल में प्रेरणा संगठन महिला समूह ने किया वृक्षारोपण, विधायक सरिता आर्या रहीं मुख्य अतिथि

रिपोर्ट: ललित जोशी
नैनीताल।नैनीताल के आल्मा हाउस क्षेत्र में ‘प्रेरणा संगठन महिला समूह’ द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इस अवसर पर तीन महिला समूह—जिज्ञासा, आकृति और संगनी—की दर्जनों महिलाओं ने एकजुट होकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक कदम उठाया।
विधायक सरिता आर्या ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानती हूँ कि मैं उत्तराखंड जैसे राज्य की निवासी हूँ, जहां सबसे अधिक वृक्षारोपण कार्य किया जाता है।” उन्होंने यह भी कहा कि केवल वृक्ष लगाना ही पर्याप्त नहीं, उसकी देखभाल करना भी हम सबका सामूहिक उत्तरदायित्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब ये पेड़ वर्षों बाद बड़े होते हैं, तो जो संतुष्टि मिलती है, वह हमारी मेहनत की असली पहचान होती है।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के सभासद जितेन्द्र कुमार पांडे जीनू ने महिला समूहों के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में प्रेरणा समिति की अध्यक्ष प्रीता पांडे, सचिव ममता जोशी, कोषाध्यक्ष हिमांशु तिवारी, एवं सदस्य सुमन रावत, चित्रा पंत, गीता तिवारी, हेमा पांडे, स्मिता तिवारी, आशा, जया बिष्ट सहित दर्जनों महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। साथ ही नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा के ललित मोहन पांडे, इंद्र सिंह रावत, दीपक जोशी, बीरेंद्र सिंह बिजी बाबा, वरिष्ठ नागरिक ख्याली दत्त तिवारी, भाजपा नेता हरीश राणा, वन विभाग के कर्मचारी और अन्य स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

