ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ आप कार्यकर्ताओं ने मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस
देहरादून । दून स्थित आम आदमी पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर आप कार्यकर्ताओं द्वारा 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने कहा कि भारत को आज़ादी दिलाने के लिए अनेक आंदोलनकारियों ने अपना त्याग और बलिदान दिया। लंबे संघर्ष के बाद हमें स्वतंत्रता मिली और यह हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि हम देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के सपनों का राष्ट्र निर्माण करें, जिसमें हर गरीब के बच्चे को अच्छी शिक्षा और निशुल्क इलाज मिल सके।
कार्यक्रम में रविन्द्र आनंद, जितेन पंत, हिमांशु पुंडीर, नसीर खान, रविन्द्र सिंह, मुकुल बिडला, प्रशांत कश्यप, तारादत्त डंगवाल, राजीव तोमर, वी.के. बजाज, सी.पी. सिंह, प्यारा सिंह, शुभम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

