कोतवाली जोशीमठ पुलिस ने चोरी किए गए मोबाइल के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
चमोली। कोतवाली जोशीमठ पुलिस ने चोरी किए गए मोबाइल के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
वादी श्री कमल सिंह पुत्र स्व0 श्री कंचन सिंह निवासी सिंहधार जोशीमठ जनपद चमोली ने कोतवाली जोशीमठ में आकर तहरीर दी कि उनकी पत्नी श्रीमती सतेश्वरी देवी 16 सितंबर को नृसिंह मन्दिर दर्शन करने हेतु जा रही थी तभी रास्ते में चलते हुए एक अज्ञात व्यक्ति उनकी पत्नी के कान में लगा मोबाइल फोन छिनकर भाग गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली जोशीमठ पर मु0अ0स0 29/2023 धारा 379/356 भा0द0वि० बनाम अज्ञात पंजीकृत करते हुए विवेचना उ0नि0 श्री दिलबर सिंह कण्डारी के सुपुर्द की गयी। प्रकरण प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ राकेश भट्ट द्वारा मामले के अनावरण हेतु एक पुलिस टीम गठित की गैर।अज्ञात मोबाइल चोर की पतारसी-सुरागरसी व तलाश में कस्बा जोशीमठ क्षेत्र में पुलिस टीम को रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करते मुखबिर खास की सूचना पर अज्ञात व्यक्ति को सकलानी ढाबे के निकट पानी के धारा के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम मकान सिंह पुत्र श्री प्रेम सिंह हाल पंचवटी होटल जोशीमठ, स्थायी पता एकलिंग पो0ओ0 बुडना पट्टी लस्या थाना जखोली जिला रुद्रप्रयाग बताया गया। उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास 01 मोबाइल रियलमी एन्ड्रायड फोन जो अभियुक्त द्वारा झपटकर चोरी करके ले जाया गया था बरामद हुआ ।
पुलिस टीम-
1- प्रभारी निरीक्षक राकेश भट्ट
2- उ0नि0 दिलबर कंडारी
3- कानि0 अरुण गैरोला
4- कानि0 हरीश कांडपाल
5- कानि0 विनोद कुमार

