HTML tutorial
HTML tutorial

चिन्हीकरण में देरी पर राज्य आंदोलनकारियों में रोष, सरकार को आंदोलन तेज करने की चेतावनी

चिन्हीकरण में देरी पर राज्य आंदोलनकारियों में रोष, सरकार को आंदोलन तेज करने की चेतावनी
Spread the love

देहरादून। शहीद स्मारक में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की बैठक में जिलों में राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं होने और इसमें हो रही देरी को लेकर आंदोलनकारियों ने रोष जताया। बैठक में जिला प्रशासन की जांच समितियों की कार्यप्रणाली और शासन स्तर पर हो रही देरी पर सवाल उठाए गए। आंदोलनकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं के बावजूद चिन्हीकरण सहित अन्य लंबित मामलों का समाधान नहीं हो पा रहा है।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने राज्य आंदोलनकारी आश्रित प्रकोष्ठ के गठन की घोषणा की। उन्होंने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी स्वर्गीय ओम प्रकाश बहुगुणा के पुत्र पुष्कर बहुगुणा को आश्रित संगठन का अध्यक्ष, आकाश रावत को महासचिव और विपिन मनोड़ी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया।

बैठक का संचालन पूरण सिंह लिंगवाल ने किया, जबकि अध्यक्षता केशव उनियाल ने की। प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, पुष्पलता सिलमाना और युद्धवीर सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा को नौ माह बीत चुके हैं, लेकिन शासन और प्रशासन स्तर पर राज्य आंदोलनकारियों के मामलों का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि जिला प्रशासन द्वारा की गई जांच की रिपोर्ट अब तक बैठक में क्यों नहीं रखी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि चिन्हीकरण की प्रतीक्षा में कई राज्य आंदोलनकारियों का निधन हो चुका है।

प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती, द्वारिका बिष्ट और प्रताप रावत ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों और शहीद परिवारों को राज्य गठन के 25 वर्ष बाद भी अपनी पहचान के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि अगले सप्ताह तक सरकार और शासन की ओर से राज्य आंदोलनकारियों के हित में आवश्यक निर्णय लेकर चिन्हीकरण, 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और रोजगार से संबंधित लंबित शासनादेश जारी नहीं किए गए तो प्रदेश स्तर पर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी की जाएगी।

बैठक में केशव उनियाल, जगमोहन सिंह नेगी, रामलाल खंडूड़ी, पूरण सिंह लिंगवाल, प्रदीप कुकरेती, युद्धवीर सिंह चौहान, विशंभर दत्त बौंठियाल, सुरेश नेगी, चंद्रकिरण राणा, गणेश डंगवाल, प्रताप रावत, सुरेंद्र रावत, बिल्लू वाल्मीकि, मनोज नौटियाल, धर्मानंद भट्ट, सुदेश सिंह, यशोदा रावत, राधा तिवारी, राजेश्वरी नेगी, हरी सिंह मेहर, वीरेंद्र रावत, बीर सिंह रावत, विनोद असवाल, प्रभाकर डबराल, बलबीर सिंह नेगी, सुशील विरमानी, सुधीर नारायण शर्मा, पुष्पलता सिलमाना, द्वारिका बिष्ट, रामेश्वरी नेगी, राजेश्वरी परमार, तारा पांडे, रेवती बिष्ट, पुष्पा रावत, माहेश्वरी कंडारी, सुशीला चंदोला, दुर्गा ध्यानी, संगीता रावत, क्रांति अभिषेक, प्रभात डंडरियाल, पुष्कर बहुगुणा, आकाश रावत, गोविंद सिंह गुसाईं, राजेश पांथरी, विपिन मनोड़ी, सुशील बलूनी, उमेश रावत, साबी नेगी, सुलोचना नौडियाल, सुमति पडियार, दुर्गा बहादुर क्षेत्री, गीता नेगी, रेणुका पंत, सुलोचना मेंदौला, बीरा रावत, सुबोधनी बट्ट सहित बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles