अंग्रेजों के समय की बनी एक ओर कोठी आग की चपेट में आने से हो गई खाक

Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के ग्लेनमोर कोठी जो बिट्रिश कालीन से बनी हुई थी। आज आग की चपेट में आने से खाक हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक के यह कोठी अंग्रेजों के समय की पूरी लकड़ी से बनी हुई थी।

बताया जा रहा है घर अंदर से बन्द था जैसे ही दरवाजा खोला तो आग की लपटें उठने लगी । जैसे ही लोगों को पता चला तो आसपास के लोग एकत्र हो गये। और आग बुझाने का प्रयास करने लग गये। आग इतनी भंयकर फैल गई सब कुछ जल कर खाक हो गया। अलबत्ता कोई जनहानि नही हुई।आग के कारणों का पता नहीं चल पाया कि किस वजह से आग लगी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुँच गई थी।

Next Post

गणेश जोशी ने शिवराज सिंह चौहान से की भेंट, घेरबाड़ योजना के 90 करोड़ शीघ्र जारी करने का अनुरोध

Spread the love देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया कि विगत माह गौचर, चमोली में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के लिए घेरबाड़ योजना अंतर्गत […]