ऊधमसिंह नगर में नशा विरोधी अभियान तेज, 2.36 लाख की स्मैक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

ऊधमसिंह नगर में नशा विरोधी अभियान तेज, 2.36 लाख की स्मैक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

ऊधमसिंह नगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त अभियान’ के तहत पुलिस को प्रारंभिक सफलता हाथ लगी है। अभियान के दौरान काशीपुर और झनकईया थाना क्षेत्रों से दो आरोपियों को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

दिनांक 02 अप्रैल 2026 को ‘अभियान NDPS एक्ट’ के तहत की गई कार्रवाई में पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 7.89 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 36 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, थाना काशीपुर क्षेत्र से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.45 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जबकि थाना झनकईया क्षेत्र से दूसरे अभियुक्त को दबोचते हुए 3.44 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

इस संबंध में दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया कि जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान एक माह तक निरंतर जारी रहेगा और नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles