फरियादियों की 16 शिकायतें दर्ज, पांच का निस्तारण

Spread the love

रूद्रप्रयाग।देवभूमि खबर। पुराने विकास भवन में अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में फरियादियों द्वारा 16 शिकायत दर्ज कराई गई। जिनमें से 05 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों को अधिकारी गंभीरता से लें और उनका निश्चित सीमा के अंतर्गत निस्तारण करें। जनता दरबार में फरियादी कुन्दन सिंह, ग्राम नारी, सतेराखाल द्वारा शौचालय भुगतान के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी ने जिला परियोजना अधिकारी स्वजल को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। शिकायकर्ता सिद्धिलाल ग्राम चन्द्रापुरी ने बताया प्राकृतिक आपदा में बहे आवासीय घर का मुआवजा के प्रस्तुत प्रार्थना पत्र पर अपर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी जखोली को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। ग्राम घरियॉज की वचनदेई रौथाण ने मनरेगा के अन्तर्गत पुश्ता निर्माण के भुगतान की शिकायत दर्ज की। ग्राम नरकोटा निवासी सत्य प्रसाद व जगदम्बा प्रसाद द्वारा ऋषिकेश, कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के अन्तर्गत की जाने वाली निजी भूमि अधिग्रहण के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज की। जनता दरबार में ग्राम काला पौड (थापला) निवासी देवश्वरी देवी ने आर्थिक सहायता तथा ग्राम बमणगांव, पठालीधार निवास जितपाल लाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अर्न्तगत आवास दिलाने के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज की। इस अवसर पर परियोजना निदेशक एन.एस. रावत, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सरोज नैथानी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डॉ0 रमेश सिंह नितवाल, तहसीलदार शालिनी मौर्य, जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा फरियादी मौजूद थे।

 

देवभूमि खबर

Related articles