आईपीएल की तर्ज पर केपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियों जोरों

Spread the love
रुद्रपुर ।देवभूमि खबर। आईपीएल की तर्ज पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन उधमसिंहनगर द्वारा दिसम्बर द्वितीय सप्ताह से एमेनिटी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर आयोजित होने जा रहे केपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियों जोरों पर है।
इस टूर्नामेंट के लिए एमेनिटी क्रिकेट एकेडमी के प्रांगण में आयोजित फाइनल चयन ट्रायल का शुभारम्भ काबीना मंत्री यशपाल आर्य एवं विधायक राजकुमार ठुकराल ने संयुक्त रूप से खिलाडियों से परिचय प्राप्त करके किया। इस अवसर पर श्री आर्य ने कहा कि खेलों से तन और मन स्वस्थ रहता है। खेलों से आगे बढने का जज्बा भी पैदा होता है।  वहीं विधायक ठुकराल ने कहा कि प्रतियोगिताएं उभरते हुए खिलाडियों के लिए एक अच्छी पहल है। ऐसी प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को आगे बढने का मौका मिलता है। इस दौरान केपीएल के फाइनल ट्रायल के लिए पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चम्पावत से आये 80 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। केपीएल कमेटी के चेयरमैन डा. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि केपीएल टूर्नामेंट में कुमांऊ के छह जिलों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इससे पूर्व रामनगर, काशीपुर, जसपुर, बाजपुर, रुद्रपुर, खटीमा, टनकपुर, चम्पावत, पिथौरागढ, बागेश्वर, रानीखेत, अल्मोड़ा, हल्द्वानी  एवं नैनीताल में आयोजित ट्रायल्स में 1200  खिलाडियों का मुख्य ट्रायल हेतु चयन किया गया था। केपीएल के ब्रांड एम्बेस्डर मदन लाल सोढी अब एमेनिटी क्रिकेट एकेडमी में खिलाडियों को प्रशिक्षण देंगे। इस अवसर पर ऐनिटी के एमडी सुभाष अरोरा, दान सिंह कन्याल, एके जेठा, राजेंद्र कुमार, नवनीत राय, मोहित बत्रा, सत्येंद्र मिश्रा, बंटी कोली आदि मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles