ग्राम पंचायतों में जनजागरूकता हेतु गाष्ठी का आयोजन
।देवभूमि खबर। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्वजल परियोजना के सौजन्य से जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में ग्राम पंचायतों में जनजागरूकता हेतु गाष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें खुले में शौच मुक्त हो चुके 28 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर ओडीएफ 28 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र एवं शाल ओढाकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने गोश्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्राम प्रधानों के सहयोग से जनपद ग्रामीण स्वच्छता में पूरे देश में प्रथम स्थान पर रहा है। उन्होंने ग्राम प्रधानों को बधाई देते हुए कहा कि खुले में शौच मुक्त के बाद दूसरी चुनौती जैविक एवं अजैविक कूडा प्रबन्धन की है। कहा कि ठोस अपशिश्ट प्रबन्धन मे जो ग्राम पंचायत अच्छा कार्य करेगी उसे 26 जनवरी को सम्मानित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम में जनपद को प्रथम स्थान में लाने में मुख्य भूमिका ग्राम प्रधानों की रही है साथ ही इस कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग भी सराहनीय रहा है। उन्होंने ग्राम प्रधानों को ओडीएफ को बरकरार रखने के लिए जो परिवार पृथक हो रहे हैं उनसे पृथक होने से पहले शौेचालय निर्माण की शपथ लें ताकि ग्राम पंचायत खुले में शौचालय मुक्त बना रहे और शतप्रतिशत शौचालयों का निर्माण भी हो सके। इससे परिवार की संयुक्त बने रहने की मजबूती बनी रहे। उन्होंने ग्राम प्रधानों को शौच के बाद व खाना खाने से पहले हाथ धोने की आदत को बनाये रखने के लिए ग्रामीणों तथा बच्चों को प्रेरित करने को कहा जिससे लोग शारीरिक रूप से स्वस्थ बने रहे, और गन्दगी से पैदा होने वाली अनेक बीमारियों से बच्चों के स्वास्थ्य पर कुप्रभाव न पडने पाये। उन्होंने कहा कि गांव में स्वच्छता बनाये रखने के लिए कूडे को नदी नालों आदि अव्यवस्थित ढंग से न फैंके अजैविक कूडे को इक्कट्ठा कर लें, जिसे नगरपालिका में लगे काॅम्पेक्ट मशीन में शोधन के लिए उपलब्ध करायें। उन्होंने पर्यटन अधिकारी को ग्राम प्रधानों का सहयोग लेकर पर्यटन को बढावा देने के लिए गाॅव में पर्यटन स्थलों को चिन्हित करने के निर्देश दिये। इस अवसर अपर जिलाधिकारी राहुल गोयल ने ग्राम प्रधानों का आह्वान करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से जनपद का नाम पूरे देश में प्रथम स्थान पर रहा है आगे भी गाॅव की स्वच्छता को बनाये रखने तथा जलसंरक्षण पर कार्य करने की बात कही। उन्होंने ग्राम प्रधानों को कूडा प्रबन्धन के बारे में भी जानकारी देते हुए शौचालयों का प्रयोग करने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी के.एन.तिवारी ने गोश्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्राम प्रधानों के अथक प्रयास व सहयोग से जनपद ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम के तहत खुले में शौच प्रथा से मुक्त हो गया है, जिसके लिए ग्राम प्रधान धन्यवाद के पात्र है। कहा कि शौचालय का प्रयोग करें, और लोगों को भी शौचालय के प्रयोग के लिए प्रेरित करें। उन्होंने जलसंरक्षण और कूडा प्रबन्धन पर भी प्रधानों को विस्तार से जानकारी देते हुए मनरेगा के तहत कूडा निस्तारण हेतु गड्ढे निर्माण की सलाह दी। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी पूनम पाठक ने कहा कि यह बडे हर्श का विशय है कि ग्राम प्रधानों के सहयोग से जनपद पूरे देश में खुले में शौच प्रथा से मुक्त हो चुका है, आगे भी खुले में शौच प्रथा को मुक्त बनाये रखना भी चुनौती है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के स्वास्थ्य पर भी चर्चा करते हुए युवाओं को नशे से दूर रखने की सलाह दी। गोश्ठी में अधि0अधि0नगरपालिका राजदेव जायसी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा शहरी क्षेत्र में खुले में शौच प्रथा को मुक्त करने के लिए खुले में शौच करने वालों पर निगरानी रखी जा रही है, कहा कि आगे भी इस अभियान को जारी रखा जायेगा। गोश्ठी में जिला पर्यटन अधिकारी पी.के. गौतम, गीरिजा भट्ट स्वजल परियोजना, ईडिस्ट्रिक मेनेजर रोहित बहुगुणा सहित ग्राम प्रधान मौजूद थे।
