धारी ब्लॉक में बीडीसी बैठक -विधायक राम सिंह कैड़ा ने जनप्रतिनिधियों की सुनी समस्याएँ , अधिकारियों को तत्पर समाधान के निर्देश

धारी ब्लॉक में बीडीसी बैठक -विधायक राम सिंह कैड़ा ने जनप्रतिनिधियों की सुनी समस्याएँ , अधिकारियों को तत्पर समाधान के निर्देश
Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से 22 किलोमीटर दूर धारी ब्लॉक के सभागार में आयोजित बीडीसी बैठक में भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व अन्य जनप्रतिनिधियों की समस्याएँ सुनीं। बैठक में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें अधिकारियों और विधायक के समक्ष रखी गईं।

विधायक कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ तालमेल बनाकर क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों और जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख भावना आर्या ने की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे जनहित के मुद्दों पर गंभीरता के साथ कार्य करें।

विधायक कैड़ा ने सभी को आश्वस्त किया कि गांवों में विकास कार्यों और समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

बैठक के दौरान ज्येष्ठ प्रमुख नंदाबल्लभ ब्रजवासी, जिला पंचायत सदस्य रेखा देवी, दीपक बिष्ट, कनिष्ठ प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान गण, डीडीओ नैनीताल, एसडीएम अंशुल भट्ट और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles