हूटर बजाकर सड़क पर रौब , पुलिस से अभद्रता पड़ी महंगी, 03 लग्जरी गाड़ियाँ सीज और 10 लोगों पर कार्रवाई

हूटर बजाकर सड़क पर रौब , पुलिस से अभद्रता पड़ी महंगी, 03 लग्जरी गाड़ियाँ सीज और 10 लोगों पर कार्रवाई
Spread the love

कालाढूंगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के कड़े निर्देशों पर कालाढूंगी पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन लग्जरी वाहनों को सीज कर दस लोगों पर कार्रवाई की।

पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि वाहन संख्या UP32PY9611 (स्कार्पियो), UP32PU5011 (थार) तथा UP32NX0777 में सवार कुछ लोग मंगोली क्षेत्र में पुलिस कर्मियों से अभद्र व्यवहार कर रहे हैं।

सूचना पर तत्काल कालाढूंगी पुलिस ने कालाढूंगी तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। इसमें दो वाहन रोक लिए गए जबकि थार वाहन मौके से तेज गति से भाग गया। पुलिस ने पीछा कर बैलपड़ाव क्षेत्र में उसे भी रोक लिया।

जांच में सामने आया कि गाड़ियों में हूटर लगाकर तेज गति से दौड़ाया जा रहा था और रोकने पर वाहन सवारों ने पुलिस से बदतमीजी भी की। इसके बाद सभी वाहन सवार भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर तीनों वाहन जब्त कर लिए।

मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहनों को सीज कर थाने में खड़ा किया गया और पुलिस अधिनियम के अंतर्गत संबंधित व्यक्तियों से जुर्माना वसूलकर माफीनामा लिया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून का उल्लंघन और पुलिस से बदतमीजी किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा इस तरह की हरकत करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles