सहसपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार सीज

Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों और शराब की तस्करी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है।

इसी क्रम में दिनांक 12 मार्च 2026 को थाना सहसपुर पुलिस टीम ने प्रतीतपुर धर्मावाला क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वाहन संख्या UK08 U0930 स्विफ्ट डिजायर कार से 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब में ब्लू स्ट्रोक एक्सक्विजिट व्हिस्की के 864 पव्वे तथा 2 पेटी ब्लू स्ट्रोक अंग्रेजी शराब शामिल हैं, जो हरियाणा-चंडीगढ़ ब्रांड की बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके से आरोपी पूरण सिंह पुत्र स्व. बुद्ध सिंह निवासी बद्रीपुर, थाना सहसपुर, उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। तस्करी में प्रयुक्त कार को भी सीज कर दिया गया है। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली सहसपुर में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

पौड़ी पुलिस की इस वर्ष की सबसे बड़ी कार्रवाई: 89.81 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45 लाख की खेप बरामद

Spread the love पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत पौड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के नेतृत्व में की गई सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 89.81 किलोग्राम गांजा के साथ […]