सेब काश्तकारों को बड़ी राहत, अति सघन बागवानी योजना के तहत ₹29.25 करोड़ जारी

सेब काश्तकारों को बड़ी राहत, अति सघन बागवानी योजना के तहत ₹29.25 करोड़ जारी
Spread the love

देहरादून।प्रदेश सरकार ने सेब काश्तकारों को राहत प्रदान करते हुए सेब की अति सघन बागवानी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत ₹35 करोड़ के बजट के सापेक्ष ₹2925.00 लाख (₹29 करोड़ 25 लाख) की धनराशि अवमुक्त कर दी है। इससे राज्य के सेब उत्पादक किसानों को योजनाओं का लाभ मिलने की प्रक्रिया में तेजी आएगी।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धमी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि एप्पल मिशन और अति सघन बागवानी योजना के तहत किसानों को मिलने वाली लंबित राजकीय सहायता का भुगतान अब तेज गति से किया जाएगा।

मंत्री ने विभागीय जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 15 दिनों के भीतर लाभार्थी किसानों को उनकी लंबित सहायता राशि प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सेब उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस योजना से विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों के सेब काश्तकारों को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि के साथ-साथ बागवानी क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी।

देवभूमि खबर

Related articles