भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार से की शिष्टाचार भेंट

भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार से की शिष्टाचार भेंट
Spread the love

देहरादून।भाजपा नेता एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई।

बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि संगठन महामंत्री के मार्गदर्शन एवं प्रेरक विचारों से उन्हें लाभान्वित होने का अवसर मिला। उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए नगर निगम चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को जनता के बीच पार्टी की मजबूत पकड़ और संगठन की कुशल रणनीति का परिणाम बताया।

उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा जैसे क्षेत्रों में भाजपा ने नगर निगम चुनावों में परचम लहराकर एक नया इतिहास रचा है। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश पूरी तरह भगवामय हो गया है।

इसके साथ ही, उन्होंने दिल्ली चुनावों में भाजपा की सफलता का श्रेय संगठन की मजबूत रणनीति और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिल्ली में किए गए चुनावी प्रचार को दिया। उन्होंने दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बधाई दी।

गौरतलब है कि पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक को भी भाजपा ने दिल्ली चुनाव प्रचार के लिए विशेष रूप से बुलाया था, जहां उन्होंने एक सप्ताह से अधिक समय तक पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया।

देवभूमि खबर

Related articles