कैबिनेट विस्तार: पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ, सीए राजेश्वर पैन्यूली ने दी शुभकामनाएं
देहरादून। लोकभवन में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया, जिसमें पांच नए मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपस्थित रहे।
मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नए मंत्रियों में खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, राम सिंह कैड़ा और प्रदीप बत्रा शामिल हैं।
इस अवसर पर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक राजेश्वर पैन्यूली ने सभी नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि वे जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे। उन्होंने सभी के सफल और प्रभावी कार्यकाल की कामना की।
पैन्यूली ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों में कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं, जिससे उत्तराखंड की सकारात्मक छवि बनी है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार से सरकार को और मजबूती मिलेगी तथा सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास में मदद मिलेगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि मंत्रिमंडल के इस विस्तार के बाद राज्य में विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा सरकार पूरी ऊर्जा के साथ जनहित में कार्य करेगी।

