सिंगोली भटवाड़ी कैट प्लान के अंतर्गत क्षमता विकास कार्यशाला और वनाग्नि सुरक्षा किट वितरण

रुद्रप्रयाग ।वन प्रभाग में ‘सिंगोली भटवाड़ी कैट प्लान योजना’ के अंतर्गत बुधवार को एक महत्वपूर्ण क्षमता विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रमुख वन संरक्षक बी. पी. गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें अगस्तमुनि, उत्तरी जखोली रेंज और गुप्तकाशी यूनिट के 72 वन पंचायतों के सरपंचों और सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान, वन पंचायत सरपंचों और सदस्यों को ‘वन्यजीव सुरक्षा और वनाग्नि सुरक्षा संबंधित किट’ वितरित की गई। प्रमुख वन संरक्षक ने कहा कि रुद्रप्रयाग वनाग्नि के दृष्टिकोण से संवेदनशील जिला है और वन पंचायतों तथा जन सहयोग से वनाग्नि पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इसके साथ ही, सभी उपस्थित सदस्य को ‘उत्तराखंड फारेस्ट फायर एप’ का प्रशिक्षण भी दिया गया।
कार्यक्रम में उप वन संरक्षक रुद्रप्रयाग कल्याणी, उप प्रभागीय वनाधिकारी रुद्रप्रयाग देवेंद्र पुंडीर, उप प्रभागीय वनाधिकारी जखोली डॉ. दिवाकर पंत और अन्य वन अधिकारी भी उपस्थित थे।
