चमोली कोषागार ने तैयार किया क्यूआर कोड, अब एक क्लिक में मिलेगी सभी विभागीय जानकारी

चमोली कोषागार ने तैयार किया क्यूआर कोड, अब एक क्लिक में मिलेगी सभी विभागीय जानकारी
Spread the love

चमोली,। चमोली जिले के कोषागार से संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए विभागीय जानकारी प्राप्त करना अब और आसान हो गया है। कोषागार चमोली ने एक विशेष क्यूआर कोड तैयार किया है, जिसे स्कैन करते ही विभाग से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी सीधे मोबाइल पर उपलब्ध हो जाएगी।

मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहां ने बताया कि यह सुविधा अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विकसित की गई है। क्यूआर कोड स्कैन करने पर विभागीय आय-व्यय की प्रक्रिया, बिल भुगतान, पेंशन आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि पेंशनर्स अब जीवित प्रमाण पत्र के ऑनलाइन आवेदन सहित पेंशन संबंधी किसी भी समस्या का समाधान क्यूआर कोड के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, विभाग की वेबसाइट पर गोल्डन कार्ड, एसजीएचएस और एनपीएस संबंधी विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है।

वेबसाइट पर सोसाइटी एवं फर्म पंजीकरण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, सेवा का अधिकार एवं सूचना का अधिकार से संबंधित जानकारी भी आमजन हेतु उपलब्ध है। साथ ही राज्य सरकार के शासनादेशों को भी पोर्टल से लिंक किया गया है।

मुख्य कोषाधिकारी ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी और पेंशनर्स अपनी समस्या के समाधान के लिए टोल फ्री नम्बर 0135-2226617 पर कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा treas-cha-ua@nic.in मेल पर भी समस्या भेजकर समाधान प्राप्त किया जा सकता है।

देवभूमि खबर

Related articles