मुख्य आरक्षी पदोन्नति प्रशिक्षण का समापन, DGP दीपम सेठ ने किया पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन

मुख्य आरक्षी पदोन्नति प्रशिक्षण का समापन, DGP दीपम सेठ ने किया पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन
Spread the love

देहरादून।पुलिस लाइन देहरादून में चल रहे मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस पदोन्नति प्रशिक्षण का आज विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड श्री दीपम सेठ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

DGP ने अपने संबोधन में मुख्य आरक्षी को पुलिस व्यवस्था की अहम कड़ी बताते हुए पदोन्नति प्राप्त पुलिस कर्मियों को शुभकामनाएं दीं और उनसे अनुशासन व निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा की। उन्होंने डिजिटल पुलिसिंग, साइबर अपराध और आधुनिक जांच तकनीकों में खुद को अपडेट रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने पुलिस कर्मियों से संवाद करते हुए प्रशिक्षण से जुड़ी चुनौतियों और सुझावों पर चर्चा की और प्रशिक्षण प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

सम्मानित पुलिसकर्मी

पदोन्नति प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले:
हे0कां0 दिनेश प्रसाद पालीवाल – सर्वांग सर्वोत्तम
हे0कां0 सूर्य प्रताप सिंह रमोला – अंतः विषयों में प्रथम
हे0कां0 हिमांशु भट्ट – बाह्य विषयों में प्रथम

बसंतोत्सव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी:

निरीक्षक जितेंद्र जोशी (यातायात)

उपनिरीक्षक ललित कुमार, शुभम कुमार, मोहन सिंह नेगी, सुमेर सिंह

अ0उ0नि0 विनोद कुमार, विजय प्रताप, राजकुमार, सुखदेव

मुख्य आरक्षी प्रीतम सिंह (सीपीयू)

हेड कांस्टेबल महेश कुमार

आरक्षी मुकेश फर्स्वाण, देवकुश, सूरज, सोम सिंह, प्रदीप

हरिद्वार में गंगनहर में डूब रही युवती को बचाने वाले पुलिसकर्मी:
अ0उ0नि0 मनोज शर्मा
हे0कां0 कृपा राम चौहान
प्रशस्ति पत्र और ₹10,000 नगद पुरस्कार से सम्मानित

DGP ने सभी पुलिसकर्मियों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से पालन करने और समाज के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखने की अपील की।

देवभूमि खबर

Related articles