मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बदरीनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, नवनिर्मित कार्यालय कक्षों का किया शुभारंभ

मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बदरीनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, नवनिर्मित कार्यालय कक्षों का किया शुभारंभ
Spread the love

श्री बदरीनाथ धाम।श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्याधिकारी/कार्यपालक मजिस्ट्रेट विजय प्रसाद थपलियाल ने  श्री बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दर्शन पंक्ति, पूजा काउंटर, भंडार कक्ष, कार्यालय तथा प्रसाद काउंटर का जायजा लिया।

मुख्य कार्याधिकारी ने मंदिर परिसर में नवरात्रि पूजा पांडाल में मां दुर्गा, माता लक्ष्मी और देवी उर्वशी के दर्शन भी किए। इससे पूर्व उन्होंने पूजा-अर्चना एवं हवन-यज्ञ के साथ बीकेटीसी के नवनिर्मित कार्यालय कक्षों का शुभारंभ किया।

थपलियाल ने बताया कि अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी एवं पदाधिकारियों के दिशा-निर्देश में बदरी-केदार यात्रा निर्बाध गति से संचालित हो रही है। आपदा के दौरान यात्रा में आंशिक अवरोध अवश्य आया था, लेकिन वर्तमान में सड़क मार्ग सुचारू है। नवरात्र के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं। अभी तक 29,36,955 तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ और श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं, जिनमें से 13,74,655 तीर्थयात्री केवल श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे हैं।

पूजन-अर्चन में धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट और आशीष उनियाल ने भाग लिया।

इस अवसर पर ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, थाना प्रभारी नवनीत भंडारी, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, प्रभारी मंदिर अधिकारी राजेंद्र सेमवाल, मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ समेत कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles