मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नाबार्ड के तहत ऋण वितरण में देरी पर जताई सख्त नाराजगी, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नाबार्ड के तहत ऋण वितरण में देरी पर जताई सख्त नाराजगी, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
Spread the love

देहरादून। नाबार्ड के तहत स्वीकृत प्रस्तावों के सापेक्ष ऋण वितरण में लक्ष्य से कम प्रगति पर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी विभागों को ऋण वितरण और अदायगियों के लक्ष्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, पेयजल विभाग को संबंधित प्रस्ताव तुरंत भेजने और नाबार्ड को पेयजल योजनाओं को प्राथमिकता पर लेने के लिए कहा गया है।

बैठक के दौरान, मुख्य सचिव ने सभी विभागाध्यक्षों से साप्ताहिक समीक्षा की मांग की और धीमी प्रक्रियाओं को सरल व तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाबार्ड से राज्य की सिंचाई सुविधाओं के विकास पर तुलनात्मक अध्ययन करने और प्रस्तावों की स्वीकृति में तेजी लाने का भी आग्रह किया।

इस बैठक में वित्त विभाग ने बताया कि 2024-25 के लिए 1098 करोड़ रुपये के डिस्बर्समेंट लक्ष्य के मुकाबले अब तक केवल 232.28 करोड़ रुपये का वितरण हुआ है।

बैठक में अन्य वरिष्ठ अधिकारी और नाबार्ड के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles