HTML tutorial
HTML tutorial

यातायात नियम का पालन करने को लेकर लोगों को किया जागरूक

Spread the love

देहरादून ।देवभूमि खबर। अपने सपने संस्था द्वारा सुभाषनगर स्थित अपने प्रांगण में को ‘यातायात नियम का पालन, जीवन का पालन’ रूपी आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित प्रतियोगिता में संस्था के चार समूहों युक्त बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमे कल्पना चावला ग्रुप, पी टी उषा ग्रुप, गौरा देवी ग्रुप एवम विजेन्द्री पाल ग्रुप ने यातायात का पालन रूपी विषय पर अपनी सोच को कला के माध्यम से प्रदर्शित किये। इस आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन समाज को एक सन्देश देना है कि यातायात के नियम का पालन आप के जीवन का पालन बन सकता है। आर्ट के माध्यम से बच्चों ने अपने जागरूकता युक्त सन्देश पापा हेलमेट पहन कर ही गाड़ी चलाये, भैया शराब पीकर कर के गाड़ी न चलाये, दीदी यातायात सिग्नल देख कर के ही सड़क पार करे, चाचा आप गलत दिशा में गाड़ी न चलाये दिया। संस्था के प्रतिभाग किये हुए चारो ग्रुप में से एक एक बच्चों को विजयी घोषित किया। जिनमे पी टी उषा ग्रुप से देवानंद प्रथम, कल्पना चावला ग्रुप से सिमरन द्वितीय, गौरा देवी ग्रुप से करन तृतीय स्थान प्राप्त किये। विदित हो कि अपने सपने संस्था असहाय जरूरतमंद बच्चो के शिक्षा पर कार्य करती आ रही है। कार्यक्रम में अपने सपने संस्था अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, सचिव हिमांशु शर्मा, उपसचिव विकास चौहान, को आर्डिनेटर हेड अभिजीत सावन, उपाध्यक्ष प्रियंका बहल, कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर दिनेश सिंह शाह, सूरज कोलिया, उमंग कुमार, हिमांशु यादव, सोनम अरोड़ा, शिवानी उनियाल, श्वेता रावत, उमंग कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles