देहरादून फोटोग्राफर्स एसोसिएशन को व्यापार मंडल में शामिल करने पर भाजपा दून अध्यक्ष का अभिनंदन
देहरादून।lदेहरादून फोटोग्राफर्स एसोसिएशन (डीपीए) संस्था ने भाजपा देहरादून अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल का एसोसिएशन के कार्यालय में अभिनंदन किया।।
कांवली रोड स्थित कार्यालय में देहरादून फोटोग्राफर्स एसोसिएशन (डीपीए) संस्था ने देहरादून भाजपा अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल का हार्दिक अभिनंदन और स्वागत किया गया।तत्पश्चात अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों से विस्तृत परिचय एवं सांयकालीन चाय एवं जलपान के साथ सामाजिक/राजनौतिक विषयों पर चर्चा की।
एसोसिएशन अध्यक्ष ने अपने और सदस्यों की ओर से देहरादून फोटोग्राफर्स एसोसिएशन को दून उद्योग व्यापार मंडल में शामिल करने पर धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि एसोसिएशन को और मजबूती मिलेगी।
इस दौरान एसोसिएशन के प्रधान श्री बिरेंद्र सिंह रावत , सह सचिव श्री योगेश खन्ना , उपाध्यक्ष श्री दिलबाग सिंह ,कोषाध्यक्ष श्री परमीत सिंह ,उप सचिव श्री अनिल प्रजापति एवं अन्य पदाधिकारियों में श्री अतुल , श्री विकास , श्री अखिलेश , श्री संजय , श्री दीपक पयाल , श्री अनिल दुर्गा , श्री गुलजार सिंह , श्री राकेश डोभाल , श्री अवनीश, श्री संतोष , एवं श्री रवि जुगराल , श्री परवेज , आदि उपस्थित थे।

