उत्तरकाशी में आयुर्वेदिक चतुर्थ श्रेणी संगठन का अधिवेशन संपन्न, जय भारत चौहान पुनः अध्यक्ष निर्वाचित

उत्तरकाशी में आयुर्वेदिक चतुर्थ श्रेणी संगठन का अधिवेशन संपन्न, जय भारत चौहान पुनः अध्यक्ष निर्वाचित
Spread the love

उत्तरकाशी। आयुर्वेदिक चतुर्थ श्रेणी संगठन शाखा उत्तरकाशी का अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. रत्न मणि भट्ट, जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी उत्तरकाशी, तथा श्री सुरेंद्र दत्त बिजलवान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष श्री अजय रावत और महामंत्री श्री राम गोपाल सिंह पवार, साथ ही चतुर्थ श्रेणी महासंघ के महामंत्री श्री सोवन सिंह भंडारी भी मौजूद रहे।

अधिवेशन में संगठन के नए पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। अध्यक्ष पद पर दूसरी बार श्री जय भारत चौहान निर्वाचित हुए। श्री यशवीर रावत को मंत्री, श्री आनंद पाल शाह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री जसपाल सिंह राणा को कोषाध्यक्ष, तथा कुमारी शीला रावत को महिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में संगठन की भावी कार्ययोजना और कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

देवभूमि खबर

Related articles