दीक्षांत समारोह फुल ड्रेस रिहर्सल कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल ने की समीक्षा
देहरादून।दून विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह को सुप्रसिद्ध अंतरिक्ष विज्ञानी व विक्रम साराभाई डिस्टिंग्विश्ड प्रोफेसर तथा इसरो के पूर्व अध्यक्ष जिन्हें अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया में ‘रॉकेट मैन’ के नाम से जाना जाता है, उपाधि प्राप्त कर्ताओं को संबोधित करेंगे । दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं श्री राज्यपाल उत्तराखंड लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह करेंगे।
डॉ
के सिवन 2018 से 2022 तक इसरो के अध्यक्ष रहे, लगभग चार दशकों के लंबे वैज्ञानिक यात्रा के दौरान देश ने कई कीर्तिमान स्थापित की आपकी नेतृत्व में गगनयान कार्यक्रम अनुमोदित किया गया। इसरो का लॉन्च व्हीकल मिशन के साथ ही कई प्रमुख वैज्ञानिक प्रयोग एवं उपलब्धियां के आप मुख्य शिल्पी रहे । डॉ सिवन को कई अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की वैज्ञानिक संस्थाओं के फेलो पुरस्कार व वैज्ञानिक सम्मान से अलंकृत किया जा चुके हैं। भारत की एस्ट्रोनॉटिकल सोसायटी के अध्यक्ष पद को भी वे सुशोभित कर चुके हैं।
डॉ सिवन देश के भावी वैज्ञानिकों को तैयार करने हेतु वैज्ञानिक प्रशिक्षण के पक्षधर हैं, उनका मानना है कि वैज्ञानिक समझ विद्यार्थियों में उत्पन्न करने के लिए स्कूल स्तर से ही विज्ञान के प्रति उन्हें प्रेरित किया जाना चाहिए जिससे वे राष्ट्र निर्माण में एवं विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकें और इस उद्देश्य से वे समय निकाल कर अक्सर स्कूली विद्यार्थियों के साथ लगातार संवाद स्थापित करते रहते हैं।
डॉक्टर के0 सिवन द्वारा विश्वविद्यालय के दीक्षांत में संबोधन को लेकर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में विशेष उत्साह है।
आज फुल ड्रेस रिहर्सल में कुलपति ने की समीक्षा।

