चमोली जनपद में शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना पूर्ण, विजयी प्रत्याशियों को मिले प्रमाण पत्र

चमोली जनपद में शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना पूर्ण, विजयी प्रत्याशियों को मिले प्रमाण पत्र
Spread the love

चमोली।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तहत जनपद चमोली में मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हो गई। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी के निर्देशों के तहत जनपद के सभी नौ विकास खंडों में मतगणना संपन्न हुई, जिसके बाद विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

जनपद में जिला पंचायत सदस्य के 26 वार्डों में चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। विभिन्न वार्डों से विजयी प्रत्याशियों ने अपने प्रतिद्वंदियों को स्पष्ट अंतर से पराजित किया। ढाक वार्ड से आयुषी, उर्गम से रमा देवी, सैंजी से संतोषी, देवर खडोरा से जय प्रकाश सिंह, पिंलग से विपिन फरस्वाण, सलना से दिव्या भारती, रानौ से लक्ष्मण सिंह, थालाबैंड से वीरेंद्र सिंह, सिमली से विक्रम सिंह, थिरपाक से सरोजनी देवी, भल्सौं से विशम्बरी देवी, मालसी से कामेश्वरी देवी, कोठा से सुरेश कुमार, बछुवा बाण से अनिता रावत, अन्द्रपा से जगदीश सिंह, कोठली से शशि नेगी, छेकुड़ा से सुरेंद्र सिंह नेगी, विनायक से प्रदीप बुटोला, सूना से हरीश राम, चौण्डा से कला देवी, हाट कल्याणी से उर्मिला बिष्ट, सवाड़ से बलवीर राम, मटई से दौलत सिंह, बूरा से भगवती देवी और भेंटी से महेंद्र सिंह विजयी घोषित किए गए।

इसी प्रकार क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए जनपद के सभी 243 पदों पर निर्वाचन संपन्न हो चुका है और सभी विकासखंडों में विजयी प्रत्याशियों को ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

ग्राम पंचायत प्रधान के लिए कुल 609 प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं। दशोली, देवाल, गैरसैण, नंदानगर, ज्योर्तिमठ, कर्णप्रयाग, नारायणबगड़, पोखरी और थराली विकासखंडों में सफलतापूर्वक निर्वाचन हुआ, हालांकि छह ग्राम पंचायतों में विभिन्न कारणों से निर्वाचन नहीं हो सका, जिनमें नाखोली, चलियापानी, जुनेर, कुलिंग, मैन और देवलग्वाड़ शामिल हैं।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।

जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने समस्त प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस बल और जनप्रतिनिधियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और शांतिपूर्ण निर्वाचन हेतु सभी को बधाई दी।

देवभूमि खबर

Related articles