वारंटियों के विरुद्ध कार्रवाई में डालनवाला पुलिस को सफलता, एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
देहरादून।न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में कोतवाली डालनवाला पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
इसी क्रम में आज कोतवाली डालनवाला पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय से चोरी के एक पुराने मामले में वांछित चल रहे एक नफर वारंटी अभियुक्त को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान अनिकेत वर्मा उर्फ किट्टू पुत्र भरत सिंह, निवासी 41/21 नैशविला रोड, बकरालवाला, कोतवाली नगर, देहरादून के रूप में हुई है। अभियुक्त की आयु लगभग 23 वर्ष बताई गई है।
उक्त गिरफ्तारी की कार्रवाई उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह एवं हेड कांस्टेबल 323 ना.पु. मनोज कुमार, कोतवाली डालनवाला, जनपद देहरादून की टीम द्वारा की गई।
