श्री हेमकुंड साहिब रोपवे समझौते पर श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के प्रति जताया आभार

श्री हेमकुंड साहिब रोपवे समझौते पर श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के प्रति जताया आभार
Spread the love

ऋषिकेश।श्री हेमकुंड साहिब रोपवे निर्माण को लेकर मंगलवार को देहरादून सचिवालय में बड़ा समझौता हुआ। पर्वतमाला परियोजना के अंतर्गत उत्तराखंड सरकार और नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) के बीच हुए इस समझौते के तहत गोविंदघाट से श्री हेमकुंड साहिब तक 2700 करोड़ रुपये की लागत से 12.4 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना को मंजूरी दी गई है।

इस ऐतिहासिक निर्णय पर श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। श्रद्धालुओं का कहना है कि यह परियोजना न केवल लाखों भक्तों की तीर्थयात्रा को सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध बनाएगी, बल्कि श्री हेमकुंड साहिब की आध्यात्मिक महिमा को और गौरवशाली करेगी।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को श्रद्धालुओं ने इस परियोजना का मार्ग प्रशस्त करने वाला बताया और मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों को निर्णायक करार दिया। समझौते के तहत एनएचएलएमएल की 51 प्रतिशत और राज्य सरकार की 49 प्रतिशत इक्विटी भागीदारी रहेगी।

श्रद्धालुओं का मानना है कि यह रोपवे न केवल वर्तमान, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अमर धरोहर साबित होगा। सभी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को हार्दिक धन्यवाद और सम्मान प्रकट किया।

देवभूमि खबर

Related articles