सिविर लाइन चोक हो जाने से बारिश के साथ बह रहा है गन्दा पानी

सिविर लाइन चोक हो जाने से बारिश के साथ बह रहा है गन्दा पानी
Spread the love

स्थान। नैनीताल।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास निरंतर मूसलाधार बारिश होने से जहां जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया वही एक राज्य मार्ग, एक आंतरिक मार्ग व तीन दर्जन से अधिक ग्रामीण मार्ग बंद हो गये। जिसे खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। मूसलाधार बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के सभो स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया था।

नगर में लगातार बारिश होने से झील का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है lमूसलाधार बारिश होने से यहां पहुंचे सैलानियों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी l

बारिश के चलते यहाँ अधिकांश नालों के बंद हो जाने से बारिश का पानी सड़को पर वह रहा है साथ ही सवीर लाइन के चोक हो जाने से सारा गन्दा पानी सड़को में बहकर सीधे झील में समा रहा है। न ही प्रशासन इसकी सुध लेता है और न ही कोई जनप्रतिनिधि लोगों में काफी रोष व्याप्त है।

देवभूमि खबर

Related articles