जिलाधिकारी रंजना ने बच्चों को अच्छा भोजन उपलब्ध कराने के दिये आदेश

Spread the love
अल्मोड़ा ।देवभूमि खबर। जिलाधिकारी रंजना ने आश्रम पद्धति विद्यालय तथा वृृद्धाआश्रम नीलेश्वर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का मुआयना किया। सोमवार को जिलाधिकारी ने वृद्धाआश्रम पहुॅंचकर आश्रम में रह रहे 13 वृद्ध महिला एवं पुरूषों का हाल चाल जाना उनसे भोजन, स्वास्थ्य एवं रहने की व्यवस्था की जानकारी ली सभी वृृद्ध प्रदत्त सुविधाओं से सन्तुष्ट पाये गये। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा वृृद्धों को बनियान तथा फल वितरित किये गये। उन्होंने आश्रम के अधीक्षक को वृृद्धों के खान पान व रहने की व्यवस्था में किसी प्रकार कमी न होने देने के निर्देश दिये। आश्रम पद्धति विद्यालय का निरीक्षण करते हुए बच्चों से हिन्दी, गणित तथा प्रतियोगिता सम्बन्धी कई सवाल पूछे बच्चों द्वारा सभी प्रश्नों का सही जबाव दिया गया। जिलाधिकारी ने बच्चों को पढाई के साथसाथ स्वच्छता पर भी ध्यान देने को कहा उन्होंने बच्चों को खाना खाने से पूर्व व शौचालय के बाद हाथ धोने की विधि की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से भोजन व्यवस्था तथा रहने की व्यवस्था की जानकारी ली। बच्चों द्वारा भोजन व रहने की व्यवस्था को ठीक बताया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्यालय में अध्ययनरत 29 बच्चों को फल, मिष्ठान व स्वेटर वितरित किये। उन्होंने बच्चों को अनुशासित रहकर पढाई में ध्यान देने को कहा। विद्यालय के अधीक्षक हेम चन्द्र तिवारी ने बताया कि ओरियन्टल इन्शोरेन्स लिमिटेड द्वारा अपने प्रयासों के तहत बच्चों के बैठने हेतु फर्नीचर की व्यवस्था की गयी है। जिलाधिकारी ने भ्रमण के दौरान आश्रम पद्धति विद्यालय तथा वृद्धाआश्रम के प्रत्येक कक्षों का निरीक्षण किया उन्होंने भोजनालय का निरीक्षण करते हुए रसोईया को भोजनालय को साफसुथरा रखने व बच्चों को अच्छा भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कमरों तथा शौचालय की मरम्मत व भवन में रंगरोगन हेतु ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग को शीघ्र कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। आश्रम में रह रहे वृद्धों के स्वास्थ खराब होनेे की स्थिति में उन्हें चिकित्सालय ले जाने के लिए मोटर मार्ग से भवन तक रैम्प का निर्माण व सीढीयों की मरम्मत कार्य को शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। मुख्य मार्ग से आश्रम तक मोटर मार्ग के डामरीकरण हेतु सम्बन्धित विभाग को शीघ्र कार्य को प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी एन.एस.गस्याल, तहसीलदार दया चन्द्र टम्टा, आश्रम पद्धति अधीक्षक हेम चन्द्र तिवारी, उप राजस्व निरीक्षक सुरेश चन्द्र राठौर सहित विद्यालय के अध्यापिकायें व कर्मचारी मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles