जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन बनाने के दिये आदेश

Spread the love
फोटो पी13 जनपद स्तरीय स्टेयरिंग कमेटी की बैठक लेते डीएम।
देहरादून ।देवभूमि खबर।जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय स्टेयरिंग कमेटी की बैठक जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में आयोजित की गयी।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत जारी होने वाले ऑनलाईन लाइसेंस, रजिस्टेªशन के सम्बन्ध में कृत कार्यवाही, अधिनियम के क्रियान्वयन में आ रही व्यवहारिक दिक्कतों, मीट विक्रय कर रहे प्रतिष्ठानों के पंजीकरण लाईसेंस हेत विभिन्न विभागों, नगर निगम, जिला पंचायत द्वारा निर्गत अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के प्रचार-प्रसार के सम्बन्ध में विस्तृत विवरण प्राप्त करते हुए खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम  के तहत सभी सम्बन्धित विभागों अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा नगर निगम तथा जिला पंचायत के अधिकारियों को कार्य करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने विभिन्न कोर्ट में लम्बित व अपील स्तर के प्रकरणों पर तेजी लाने, कानून का सम्बन्धित विभाग आपसी तालमेल से अनुपालन करवाने, खाद्य एवं मीट की दुकानों का औचक निरीक्षण करते हुए सैम्पलिंग लेने तथा सैम्पलिंग की रिपोर्ट तत्काल उजागर करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा देहरादून जी.सी कण्डवाल, ऋषिकेश संजय तिवारी, नगर निगम संजय कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी बी.एस जगंपांगी सहित जिला पंचायत, नगर निगम के अधिकारी तथा कार्मिक उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles