जन सामान्य की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Spread the love
देहरादून ।देवभूमि खबर। जनपद में अधिक से अधिक जन सामान्य की समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलैक्टेªट सभागार में प्रत्येक सोमवार जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में आज जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन की अध्यक्षता में सभी विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में 60 से अधिक समस्याएं, शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से समाज कल्याण विभाग के वृद्धावस्था पेंशन के 10 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही संस्तुति करते हुए समाज कल्याण अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनसुनवाई कार्यक्रम में जो समस्याएं प्राप्त हो रही हैं उनका त्वरित गति से निस्तारण करें, यदि समस्या सम्बन्धित अधिकारी के स्तर की नही है तो उसे जिस स्तर से सम्बन्धित हो को प्रेषित करें तथा इसकी सूचना शिकायतकर्ता को भी दी जाये, ताकि शिकायतकर्ता को जानकारी रहे कि उनकी शिकायत किस स्तर पर लम्बित है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनसाधारण से अधिकाधिक निकटता तथा सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों की जानकारियां दिये जाने एवं जन सामान्य को इन योजनाओं, कार्यक्रमों का अधिकाधिक लाभ प्रदान किये जाने हेतु जनसंचार माध्यमों, सोशल साइटस (यथा फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं ट्वीटर एकाउंट) का प्रयोग करने हेतु शासन स्तर से निर्देश दिये गये हैं। उन्होने समस्त जनपदीय अधिकारियों को सूचना एवं विज्ञान अधिकारी देहरादून से समन्वय करते हुए विभागीय फेसबुक, ट्वीटर एकाउंट बनाने के निर्देश दिये, जिससे जनहित के मुद्दे, जन सामान्य से सम्बन्धित  तात्कालिक समस्याएं, शासकीय योजनाओं से सम्बन्धित व्यक्ति विशेष के प्रकरण का उल्लेख किया जाता है तथा समय-समय पर मुख्यमंत्री द्वारा जो ट्वीट किया जाता है तथा फेसबुक पर जो विशेष सूचनाएं अपलोड की जाती हैं, उसके क्रम में आम जनता द्वारा जो कमेंट (सुझाव, शिकायतें, समाधान) लिखे जाते हैं उस पर आवश्यकतानुसार अग्रेत्तर कार्यवाही करते हुए शीघ्रातिशीघ्र  सूचित किये जाने हेतु शासन द्वारा निर्देश दिये गये हैं।
जिलाधिकारी ने जनसुनवाई कार्यक्रम में  उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो समस्याएं शिविर में प्राप्त हो रही है जिनका मौके पर निस्तारण नही हो पाया है ऐसी शिकायतों को सम्बन्धित विभाग त्वरित गति से निस्तारण करे यदि समस्याएं उनके स्तर की नही है तो जिस स्तर की समस्या है को सम्बन्धित अधिकारी को हस्तान्तरित कर दी जाये तथा इसकी सूचना से शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाय। जिलाधिकारी ने जनसुनवाई कार्यक्रम में प्राप्त प्रत्येक जन शिकायतकर्ता के आवेदन का निस्तारण सम्बन्धित विभाग के सक्षम अधिकारियों को मौखिक रूप में उपस्थित करते हुए करवाया। उन्होने पूर्व की जनसुनवाई में लम्बित रह गये प्रकरणों, आवेदनों को भी जांचा तथा आज सामने प्रकरणों का तत्काल समाधान करवाया तथा कुछ प्रकरणों को सम्बन्धित विभाग को तय समय के अन्दर निस्तारण के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अध्यक्षों, प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जो कार्य करने के लिए वे सक्षम है उसका मौके पर ही निस्तारण करें तथा जो शिकायतें उनके विभाग से सम्बन्धित नहीं है। उसकी सिफारिश तुरंत सम्बन्धित विभागीय अधिकारी को करें ताकि जनहित के कार्यों का जल्दी से समाधान हो सके और पात्र व्यक्ति को उसका लाभ मिल सके। जनसुनवाई में अधिकतर शिकायतें नगर निगम, एडीबी, जल संस्थान, जल निगम, शिक्षा, स्वजल विकास विभाग, पुलिस, एमडीडीए, डीआरडीए, राजस्व विभाग से सम्बन्धित प्राप्त हुई तथां राज्य आन्दोलनकारियों के भी आवदेन पत्र प्राप्त किये गये। जनसुनवाई शिविर में नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदांडे, संयुक्त मजिस्टेªट अनुराधा पाल, अपर जिलाधिकारी अरविन्द पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर प्रत्युष सिंह, परियोजना निदेशक राजेन्द्र रावत सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर