सरकारी जमीनों को कराया जाए अतिक्रमण मुक्त

Spread the love

रुद्रपुर ।देवभूमि खबर।जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके परगनों में जो सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे अथवा अतिक्रमण हो रहा है उसे तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराए ।
डीएम समाधान कार्यक्रम के तहत प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण एवं सरकारी सम्पत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने के कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, खण्ड विकास अधिकारियों एवं नगर निगम व नगर निकायों के अधिकारियों के साथ समाधन योजना समेत तहसील दिवस व ब्लाक दिवसों में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि समाधान योजना के तहत तहसीलवार प्राप्त शिकायतों को उप जिलाधिकारी, तहसीलदार स्वंय अनुश्रवण करें। जो शिकायतें लम्बित है उनको प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें तथा जिन शिकयतों को निस्तारित कर लिया गया है उसकी सूचना शिकायतकर्ता को उसके मोबाइल पर भी उपलब्ध करा दें। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि गंभीर शिकायतों एवं भूमि प्रकरणों की शिकायतों का स्वंय अनुश्रवण कर कार्रवाई सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने अब तक सम्पन्न हुए ब्लाक व तहसील दिवसों में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मात्र खाना पूर्ति के लिए तहसीलध् ब्लाक दिवस का आयोजन न हो। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस था ब्लाक दिवस हेतु सप्ताह में निर्धारित किया गया है, लिहाजा अधिकारी प्राप्त षिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में एडीएम प्रताप सिंह शाह, जिला विकास अधिकारी अजय सिंह, उप जिलाधिकारी रोहित मीणा, विनीत तोमर, पूरन सिंह राणा, दयानंद सरस्वती, विजय नाथ शुक्ल, विनोद कुमार, नरेश चन्द्र दुर्गापाल समेत सभी तहसीलदार सहित खण्ड विकास अधिकारी, नगर निगम व नगर पालिकाओं के अधिकारी उपस्थित थे।

 

देवभूमि खबर

Related articles