डोईवाला पुलिस ने लाखों रूपयों व जेवरात की चोरी करने करने वाले गिरोह को किया गिरफ्तार

डोईवाला पुलिस ने लाखों रूपयों व जेवरात की चोरी करने करने वाले गिरोह को किया गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून डोईवाला पुलिस ने नकबजनी कर लाखों रूपयों व जेवरात की चोरी करने वाले चोरों को गिरफ्तार किया।चोरी किया गया माल बरामद किया।

थाना डोईवाला पर 23 जुलाई को श्रीमती अंशुल मिश्रा पत्नी श्री अमरदीप मिश्रा निवासी लेन नं0- 07 दून एन्क्लेव, केशव बिहार, हर्रावाला, थाना डोईवाला ने थाना डोईवाला पर प्रार्थना पत्र दिया कि 23 जुलाई की रात्रि को अत्रात चोरों द्वारा वादिनी के घर में घुसकर वादिनी की आलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखी ज्वैलरी व नकदी चोरी कर दी गई है। शिकायतकर्ता/वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0- 231/23 धारा-380/457 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला द्वारा थाना डोईवाला पर पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे 150 सीसीटीवी कैमरो को चेक कर उच्चस्तरीय सुरागरसी- पतारसी करते हुए दिनांक 29.07.2023 को ईदगाह चौक, रूड़की, जनपद हरिद्वार से अभियुक्त (1)- मुकर्रम पुत्र छोटा उम्र 43 वर्ष निवासी रामपुर हसन कालोनी थाना गंगनहर रूडकी जनपद हरिद्वार हाल पता बढेडी राजपुताना मस्जिद के पास थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार (2)- शमीम उर्फ खली पुत्र इलियास उम्र- 34 वर्ष निवासी रामपुर कब्रिस्तान पेट्रोल पम्प के सामने थाना गंगनहर रूडकी जनपद हरिद्वार- एवं काशीपुर ज्वैलरी की दुकान से चोरी का सामान/ज्वैलरी खरीदने वाले ज्वैलर इबादत्त उल्ला पुत्र हैदर अली उम्र- 47, निवासी 142/ 3 D सती महौल्ला कोतवाली सिविल लाइन रूडकी जनपद हरिद्वार को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियोग में माल बरामद होने के कारण अभियोग में धारा 411 भादंवि की बढोत्तरी की गयी।
अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्त को नियमानुसार मा0न्या0 में पेश किया जा रहा है।


(1) – 02 लाख रूपये नगद, व एक जोडी कडे ( धागुली) 03 जोडी बिछूवें, एक पेन्डल सफेद मोती गुदा सभी सफेद धातु चांदी के मय एक लेडिज अंगूठी सोने की (अभि0 मुकर्रम से बरामद)।
(2)- 2 लाख 50 हजार रू0 नगद व दो जोडी पायल दो कड़े, 06 जोडी बिछूवे सभी सफेद धातु चांदी के सील सर्वे मोहर (अभियुक्त समीम से बरामद)
(3)- एक अंगूठी मय 08 कान के टाप्स मय एक रसीद Plebge Form Paul Merchants Finance LTD Branch Roorkee.
(4) घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट प्लैटिना स्मार्ट

अनावरण करने वाली पुलिस टीम

01- मुकेश त्यागी – प्रभारी निरीक्षक डोईवाला
02- खुशीराम पाण्डे- प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश
03-व0उ0नि0 राकेश शाह – कोतवाली डोईवाला
04-उ0नि0 कमलेश प्रसाद गौड –चौकी प्रभारी हर्रावाला
05-उ0नि0 नवीन डँगवाल- चौकी प्रभारी लालतप्पड
06-हे0का0 देवेन्द्र नेगी- कोतवाली डोईवाला
07-हे0का0 शाहबान अली- कोतवाली डोईवाला
08- हे0का0 प्रवीण सिन्धु – कोतवाली डोईवाला
09-हे0का0 दरबान सिंह नेगी – कोतवाली डोईवाला
10-कानि0 रविन्द्र टम्टा – कोतवाली डोईवाला
11-कानि0 हँसराज – कोतवाली डोईवाला
12-कानि0 तरूण चौहान – कोतवाली डोईवाला
13-कानि0 दिनेश रावत- कोतवाली डोईवाला

देवभूमि खबर

Related articles