करोडों की चोरी का थाना रायपुर पुलिस ने किया खुलासा
देहरादून। थाना रायपुर पुलिस ने करोडों की चोरी का खुलासा, करते हुए 2,60,00000/- (दो करोड साठ लाख रूपये) की भारी नकदी के साथ ब्रोकर को गिरफ्तार किया।घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को श्र पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र ने 50,000 रु0 तथा शपुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने 25000 रु0 के नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की ।
दिनांक 19-08-2023 को वादिनी मीनू गोयल पुत्री ओमप्रकाश गोयल निवासी न्यू डिफेन्स कालोनी विश्वनाथ एन्क्लेव रायपुर देहरादून ने दिनांक 18.08.2023 की रात्रि में अपने घर से रूपये व ज्वैलरी चोरी होने के सम्बन्ध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया। तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 345/2023 धारा 380/457 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 रमन बिष्ट के सुपुर्द की गयी ।
घटना की गम्भीरता को देखते हुए घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष श्री कुन्दन राम थाना रायपुर के नेतृत्व में चार पुलिस टीमें गठित की गयी ।
पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही:- व0उ0नि0 नवीन जोशी के नेतृत्व में गठित प्रथम पुलिस टीम द्वारा पूर्व में चोरी के अपराधों में गिरफ्तार अभियुक्तगणों का सत्यापन कर उनकी जानकारी एकत्रित की गयी । द्धितीय टीम द्वारा घटनास्थल पर आने व जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटैज को देखने व साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। तृतीय टीम द्वारा पीडिता के रिश्तेदार, जानने वालों की जानकारी करते हुए उनसे पूछताछ कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी तथा चतुर्थ टीम द्वारा पीडिता के सम्पर्क में रहे संदिग्ध व्यक्तियों के सर्विलांस के माध्यम से जानकारी एकत्रित की गयी ।
पुलिस टीम द्वारा वादिनी/पीडिता से गहनता से पूछताछ की गयी तो पीडिता द्वारा स्पष्ट रूप से चोरी की धनराशि नही बतायी गयी, पीडिता को विश्वास में लेने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह अपनी माता व भाई के साथ सरस्वती विहार दिल्ली में रहती थी । जहाँ से सुकुन की जिन्दगी जीने के लिये वह डेढ माह पूर्व देहरादून शिफ्ट हुई थी जिसके लिये उसने अपनी, अपनी माता व अपने भाई की सारी सम्पत्ति को करीब 13 करोड में बेच दिया था जिसमें कुछ धनराशि उसने अपने अकाउन्ट में लिये थे तथा कुछ धनराशि नकद प्राप्त किया था । जिसको लेकर वह देहरादून आ गयी थी। जहाँ आकर अपने जानने वालों के माध्यम से जमीन खरीदने के लिये वह प्रोपर्टी ब्रोकर सन्नी से मिली । जिसने मुझे राजपुर में जमीन दिखायी व जिस मकान में वह रह रही है वह मकान भी सन्नी ने अपने जानने वालों की सहायता से मुझे 02 करोड में दिलवाया । मुझे अपने रूपये प्रोपर्टी में निवेश करने थे जिसके बारे में सन्नी को जानकारी थी कि मेरे पास करोडो में रूपये है, एक बार मैं सारे रूपये लेकर किसी प्रोपर्टी वाले को देने के लिये सन्नी के साथ गयी भी थी लेकिन किसी कारणवश रूपये नही दिये जा सके तथा सन्नी ने मेरे पास ये सारे रूपये देख लिये थे । दिनांक 18.08.2023 को अपने पार्टनर प्रदीप के यहां रात्रि 20.30 बजे बर्डे पार्टी में मैं अपने परिवार सहित राजपुर रोड दून दरबार गयी थी। जिसमें सन्नी भी आया था । बर्थडे पार्टी कर जैसे ही मैं घर पहुंची तो देखा कि मेरे घर में तीन बडे साइज के ट्राली बैगों में रखे लगभग 02 करोड 60 लाख रूपये व कमरे में लगाया गया सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है।
गठित पुलिस टीम द्वारा घटना के आस-पास 10 किलो मीटर के एरिये में लगे कुल 200 से 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चैक किया गया । इसी आधार पर पुलिस द्वारा संदिग्ध सन्नी के क्रिया कलापों पर आने जाने वाले स्थानों मिलने वाले परिचितों पर नजर रखनी शुरू की जिस पर पुलिस को महत्वपूर्ण सूचना मिली की सन्नी अपने परिचित की कार सफारी से कहीं जा रहा है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा सन्नी को वंसुधरा एन्क्लेव सहस्त्रधारा रोड से वाहन सहित गिरफ्तार किया गया । वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में रखे 20 लाख रूपये नगद बरामद किये गये । सख्ती से पूछताछ करने पर सन्नी द्वारा उक्त 20 लाख रूपये पीडिता मीनू गोयल के घर से चोरी करना स्वीकार करते हुए अन्य 02 करोड 40 लाख रूपये शिप्रा एन्क्लेव हास्टल में छुपाकर रखे होने व चोरी में प्रयोग की गयी स्वीफ्ट डिजायर कार गंगोत्री विहार केनाल रोड में खडी होना बताया । अभियुक्त सन्नी की निशानदेही पर शिप्रा एन्क्लेव हास्टल 2 करोड 40 लाख रूपये नगद, 02 ट्राली बैग व घर के पास से ही घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गयी ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण:-
सन्नी पुत्र लेखपाल निवासी गंगोत्री विहार सहस्त्रधारा रोड रायपुर देहरादून उम्र 36 वर्ष मूल पता तेजपूर फाजलपुर रोहटा रोड थाना कंकरखेडा जनपद मेरठ उ0प्र0
अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
विवरण बरामदगी –
1- एक सफारी कार संख्या: एचआर-85-जी-6504
2- एक स्विफ्ट डिजायर कार संख्या: यूके-07-बीएस-8904
3- 02 करोड 60 लाख रूपये नगद
4- 02 ट्राली बैग
पुलिस टीम –
टीम प्रभारी- श्री कुन्दन राम थानाध्यक्ष थाना रायपुर देहरादून
01- श्री नवीन जोशी व0उ0निरी0 थाना रायपुर देहरादून
02- उ0निरी0 श्री राजीव धारीवाल चौकी प्रभारी मालदेवता थाना रायपुर देहरादून
03- उ0नि0 राजेश असवाल चौकी प्रभारी मयूर विहार रायपुर देहरादून
04- उ0नि0 रमन बिष्ट थाना रायपुर देहरादून (विवेचक)
05- हे0का0 सन्तोष कुमार, हे0का0 दीपप्रकाश, हे0का0 प्रदीप सिंह, हे0का0 त्रिभुवन सिंह, हे0का0 सतीश कुमार,
06- का0 पंकज ढौंडियाल, का0 सौरभ वालिया, का0 मनोज कुमार, का0 प्रमोद कुमार, का0 रणजीत राणा
का0 जगदीश सिंह, का0 नरेन्द्र रावत, का0 धर्मपाल सिंह, का0 चैन सिंह भण्डारी, म0का0 शोभा सेमवाल
म0का0 दीपिका, म0का0 मीना सकलानी,
07- हे0कां0 किरण एसओजी,

