दून पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का किया खुलासा

दून पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का किया खुलासा
Spread the love

देहरादून।थाना पटेलनगर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए पटेलनगर क्षेत्र में हुई युवक की हत्या में शामिल 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया । घटना में शामिल 02 अन्य अभियुक्त पूर्व में ही वाहन चोरी तथा एनडीपीएस एक्ट में सलाखों के पीछे जा चुके हैं । ।

दिनांक 30/09/23 को चौकी प्रभारी बाजार को सूचना प्राप्त हुई थी कि लालपुल के नीचे चमनपुरी में बिंदाल नदी में एक मानव शव संदिग्ध परिस्थितियों में पडा हुआ है, जिस सूचना पर चौकी प्रभारी बाजार मय पुलिस टीम के घटनास्थल चमनपुरी लाल पुल के नीचे पहुंचे, जहां नदी में पानी में एक अज्ञात पुरुष का शव पडा हुआ मिला, जिसकी उम्र तकरीबन 25-30 वर्ष थी, उक्त शव तकरीबन 6-7 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था, जिसकी मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में होना प्रतीत हो रहा था।

घटनास्थल की वीडियो ग्राफी व फोटोग्राफी की गयी अज्ञात शव पुरुष की शिनाख्त के लिए जनपद के सभी थानों व अन्य जनपदों में व्हट्सअप के माध्यम से मृतक की शिनाख्त सम्बन्धी पम्पलेट बाँटे गये तथा शव को शिनाख्त हेतु सुरक्षित मोर्चरी मे रखा गया। 02 दिन बाद दिनांक 02-10-2023 को मृतक के बडे भाई काशी राम द्वारा शव की शिनाख्त शिव कुमार उर्फ बबलू पुत्र स्व0 नकछेंद ग्राम गढा पोस्ट दुलारी नगर थाना कमलरौली अमेठी उत्तर प्रदेश हाल पता पटेलनगर देहरादून के रुप मे की गई। शव को बाद पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर मृतक के परिजनो के सुपुर्द किया गया।

दिनांक 10-10-2023 को मृतक के बडे भाई रामचन्द्र द्वारा अपने भाई शिव कुमार उर्फ बब्लू की हत्या किये जाने की संभावना के सम्बन्ध मे एक लिखित तहरीर थाना पटेलनगर पर दी गई, जिसके आधार पर थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 584/2023 धारा 302/201 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया तथा विवेचना व0उ0नि0 दीपक रावत के सुपुर्द की गई। विवेचना के दौरान मृतक की सीडीआर का अवलोकन कर अलग-अलग लोगो से पूछताछ की गई, पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम को मृतक के आखिरी बार ऋषभ गुप्ता नामक व्यक्ति के घर जाने तथा अगले दिन उसके फोन को पप्पू नामक व्यक्ति द्वारा ले जाने के संबंध में जानकारी मिली।

जिस पर पुलिस टीम द्वारा पप्पू नाम के व्यक्ति की तलाश की गई तथा मुखबिर की सूचना पर आशीष उर्फ पप्पू पुत्र मनमोहन निवासी गन्दा नाला के पास नगर निगम कॉम्पलेस कोतवाली नगर जनपद देहरादून उम्र 45 वर्ष को आज दिनांक 12-10-2023 को भण्डारीबाग एसजीआरआर हॉस्टल के सामने से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से मृतक शिव कुमार के मोबाइल फोन को बरामद किया गया।

पुलिस टीम :-
1- उ0नि0 दीपक रावत, व0उ0नि0 कोतवाली पटेलनगर
2- उ0नि0 सनोज कुमार, चौकी प्रभारी बाजार कोतवाली पटेलनगर
3- उ0नि0 सन्दीप कुमार
4- कानि0 राजीव कुमार
5- कानि0 रवि कुमार
6- कानि0 किरन (SOG देहरादून)।

देवभूमि खबर

Related articles